Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हाईकोर्ट ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति की नियुक्ति निरस्त की
  • अल्मोड़ा
  • नैनीताल
  • न्यायालय

हाईकोर्ट ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति की नियुक्ति निरस्त की

RNS INDIA NEWS 10/11/2021
default featured image

नैनीताल। हाईकोर्ट ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति को हटाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि कुलपति ने यूजीसी की नियमावली के अनुसार दस साल प्रोफेसरशिप नहीं की है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान एवं न्यायमूर्त्ति एनएस धानिक की खंडपीठ में हुई। एसएसजे विवि प्रो.एनएस भंडारी की नियुक्ति के खिलाफ देहरादून निवासी रविंद्र जुगरान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका के अनुसार राज्य सरकार ने प्रो.भंडारी की नियुक्ति यूजीसी नियमावली को दरकिनार करके की है। यूजीसी की नियमावली के अनुसार कुलपति की पात्रता के लिए दस वर्ष तक प्रोफेसरशिप जरूरी है। जबकि प्रो. भंडारी ने करीब आठ साल ही प्रोफेसरशिप की है। बाद में प्रोफेसर भंडारी उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य नियुक्त हो गए थे। इस दौरान की उनकी सेवा को प्रोफेशरशिप में नहीं जोड़ा जा सकता। याचिकाकर्ता ने उनकी नियुक्ति अवैध बताते हुए पद से हटाने की मांग की थी। बुधवार को पूरे मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने कुलपति प्रो.भंडारी की नियुक्ति को निरस्त कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बस-टैंकर की टक्कर में जले 12 लोग जिंदा
Next: जीशान हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.