Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चेन्नई की बारिश ने ली 4 की जान, ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 2-3 दिन राहत नहीं
  • राष्ट्रीय

चेन्नई की बारिश ने ली 4 की जान, ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 2-3 दिन राहत नहीं

RNS INDIA NEWS 09/11/2021
rns featured image new

चेन्नई (आरएनएस)। तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है और बारिश से संबंधित घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा। भारी बारिश के कारण कई जलाशयों में पानी भर गया तथा कई सड़कें उफनती नदियों की तरह दिखने लगीं। अधिकारियों ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में निचले इलाकों में रह रहे लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। विभिन्न जलाशयों के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के कारण अतिरिक्त पानी छोडऩे की नौबत आ गई है। चेन्नई में ज्यादातर सड़कों और गलियों में पानी जमा है। निचले इलाकों में दो फुट तक पानी भर गया। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। सुरक्षा को देखते हुए कई मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति रोक दी गई है। बाढ़ से प्रभावित एक थाने को अस्थायी इमारत में तब्दील करना पड़ा। शहर में कम से कम 75 पेड़ उखड़ गए जिन्हें नगर निगम के कर्मी साफ कर रहे हैं। दिन भर मॉनसून की बारिश रुक-रुक कर होती रही। दक्षिण रेलवे ने कहा कि बारिश और जल-जमाव के कारण नौ नवंबर को चेन्नई उपनगरीय क्षेत्र में न्यूनतम सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस बीच, सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जल-जमाव वाले 290 क्षेत्रों में से 59 इलाकों में भारी उपकरणों का उपयोग कर बाढ़ के पानी को निकाला गया और शेष 231 इलाकों में पानी निकालने के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

24 घंटे में बारिश ने ली 4 की जान
पिछले 24 घंटों में चेन्नई, थेनी और मदुरै जिलों में बारिश से संबंधित घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 16 मवेशियों की भी मौत हो गई। चेन्नई में अब तक 1,107 लोगों को 48 राहत शिविरों में रखा गया है और कुल 3,58,500 भोजन के पैकेट वितरित किए गए हैं। कई अन्य जिलों में भी लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है और उन्हें भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
मौसम विभाग ने नीलगिरी, कोयंबटूर, डिंडीगुल, थेनी, तेनकासी और तिरुनेलवेली जिलों के लिए मंगलवार को अलर्ट रहने को कहा है। एक बुलेटिन में विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। इसके 11 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु तट के पास पहुंचने और राज्य के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा होने का अनुमान है। मछुआरों को नौ से 12 नवंबर के बीच मछली पकडऩे के लिए समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

अभी होती रहेगी बारिश
मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में और पड़ोसी दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व और आसपास के हिस्से में अगले 24 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है। इसके फिर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की तरफ बढऩे और दबाव में बदलने तथा 11 नवंबर को सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु तट के समीप पहुंचने की संभावना है, जिसकी वजह से राज्य के कई इलाकों में बारिश होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आसाराम बापू जोधपुर एम्स में भर्ती
Next: निर्मल सिंह को शिव सेना भारतवंशी के प्रदेशाध्यक्ष की कमान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.