Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बाबा केदारनाथ ओंकारेश्वर मन्दिर में हुये विराजमान
  • रुद्रप्रयाग

बाबा केदारनाथ ओंकारेश्वर मन्दिर में हुये विराजमान

RNS INDIA NEWS 09/11/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। बाबा केदारनाथ की चलविग्रह डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में विराजमान हो गई है। यहां पर अब छह माह तक बाबा की पूजा अर्चना की जाएगी। सोमवार को ओंकारेश्वर मन्दिर में डोली पहुंचने पर सैकड़ों भक्तों द्वारा भोले के जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
शनिवार को कपाट बंद होने के बाद डोली केदारनाथ धाम से रवाना हुई थी जिसके बाद रामपुर और गुप्तकाशी में रात्रि विश्राम के बाद तीसरे दिन ओंकारेश्वर मन्दिर में पहुंची। सोमवार को प्रातः साढ़े आठ बजे विश्वनाथ मंदिर में पुजारी वागेश लिंग द्वारा भगवान की पंचमुखी भोग मूर्ति की विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया। जिसके बाद मंदिर की परिक्रमा व विश्वनाथ मंदिर के पुजारी शशिधर लिंग द्वारा आरती करने पर नौ बजे डोली ओंकारेश्वर मन्दिर के लिए रवाना हुई। गुप्तकाशी,भैंसारी, विद्यापीठ, जैबरी होते हुए डोली साढ़े बारह बजे ओंकारेश्वर मन्दिर में पहुंची। जहां पर मांगलिक गीतों, फूल मालाओं व अक्षत से ग्रामीणों ने डोली का भव्य स्वागत किया गया। बाबा केदारनाथ की डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर की एक परिक्रमा की जहां पर पुजारी गंगाधर लिंग द्वारा आरती की गयी। जिसके बाद भगवान की भोगमूर्ति को ओंकारेश्वर मन्दिर के पुजारी गंगाधर लिंग द्वारा गर्भगृह में विराजमान की गया। दूसरी ओर गद्दी स्थल में वेदपाठी यशोधर सेमवाल,विश्वमोहन जमलोकी, आशाराम सेमवाल, नवीन मैठाणी द्वारा पुजारी वागेश लिंग के छह माह के निर्विघ्नतापूर्वक पूजा संकल्प के पूरा होने पर पूजा अर्चना की गई। वहीं बम-बम भोले व जय बाबा केदारनाथ के जयकारों के साथ वातावरण शिवमय हो गया। मराठा रेजिमेंट के बैंड की धुनों पर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का स्वागत किया। इस बार पंचगाई के हकहकूकधारियों द्वारा केदारनाथ बाबा की डोली को धाम से ओंकारेश्वर मंदिर तक लाया गया। दूसरी ओर श्रद्धालुओं को देवस्थानम बोर्ड द्वारा प्रसाद का वितरण भी किया गया। अब शीतकाल में बाबा केदारनाथ के दर्शन श्रद्धालु ओंकारेश्वर मंदिर में करेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक आशा नौटियाल, केदार लिंग, पुजारी गुरुलिंग, शिवशंकर लिंग, पूर्व जिपंअ चंडी प्रसाद भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, रमेश चन्द्र तिवारी, गिरीश देवली, राजकुमार नौटियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, कुशाल सिंह नेगी, रघुवीर पुष्पवान, युद्धवीर पुष्पवान, विदेश चन्द्र शैव, रणजीत रावत, कमल त्रिवेदी, राजकुमार तिवारी, अंकित सेमवाल, अंदीप राणा, पुष्कर रावत, अनुराग बिष्ट आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने दी छठ पूजा पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं
Next: राज्यपाल ने ‘राज्य स्थापना दिवस’ के अवसर पर पुलिस रैतिक परेड की सलामी ली

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा चढ़ा मौसम की भेंट, जनसभा में पहुंचे समर्थकों के हाथ लगी मायूसी
  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.