
रुडकी। लंढौरा क्षेत्र में बुधवार को पुलिस गश्त कर रही थी। उसी समय एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। उसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिव कुमार उर्फ छोटा निवासी ग्राम थिथौला लंढौरा बताया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

