Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपा का बूथ स्तर पर कल से चलेगा अभियान
  • हरिद्वार

भाजपा का बूथ स्तर पर कल से चलेगा अभियान

RNS INDIA NEWS 08/11/2021
rns featured image new

हरिद्वार। भाजपा 10 से 20 नवंबर तक जनपद के सभी 1675 बूथों पर घर-घर भाजपा हर घर भाजपा, मेरा परिवार-भाजपा परिवार महाजनसंपर्क अभियान प्रारंभ करने जा रही है। अभियान को लेकर सोमवार को पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल चौहान ने समीक्षा की। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि अभियान में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी सभी बूथों पर जाएंगे और बूथ के कार्यकर्ताओं के निवास पर झंडे और स्टिकर लगाकर सेल्फी भी पोस्ट करेंगे। साथ ही बूथ पर सरकार की 5 साल की उपलब्धियों की विकास पुस्तिका भी वितरित करेंगे। इस अवसर पर 89808080 टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल कर पार्टी की सदस्यता भी प्रदान की जाएगी। प्रबुद्ध सम्मेलन के जिला संयोजक विकास तिवारी ने बताया कि आगामी दिनों में हरिद्वार जनपद में तीन प्रबुद्ध जन सम्मेलनों का भी आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें आगामी 13 नवंबर को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहेंगे। 14 नवंबर को रुड़की के कन्हैया बैंक्वेट हॉल में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट बतौर मुख्य वक्ता रहेंगे। एक प्रबुद्ध सम्मेलन हरिद्वार महानगर का भी आयोजित किया जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री आदेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, हरिद्वार विधानसभा प्रभारी नरेश प्रधान, मंडल अध्यक्षों में राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, अमरीश सैनी, जितेंद्र सैनी, नागेंद्र राणा समेत विधानसभा प्रभारी आशुतोष शर्मा, सावित्री मंगला, अनीता वर्मा, आलोक चौहान, अनिमेष कुमार, पुष्पराज कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष विकास गौतम आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बनबसा में युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Next: राशिफल 09 नवम्बर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.