Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बेटों-बहू के खिलाफ अनशन पर बैठे सेवानिवृत्त शिक्षक
  • हरिद्वार

बेटों-बहू के खिलाफ अनशन पर बैठे सेवानिवृत्त शिक्षक

RNS INDIA NEWS 05/11/2021
default featured image

हरिद्वार। बेटों और बहू के घर से निकाल देने से खिन्न बुजुर्ग रिटायर शिक्षक ने गांधीवादी तरीका अपनाते हुए किराए पर कमरा लेकर अनशन शुरू कर दिया। बुजुर्ग के अनशन की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया। आनन फानन में मौके पर पहुंचे एसडीएम पूरण सिंह राणा बुजुर्ग को बेटों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर अनशन तुड़वाने में कामयाब रहे।

ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्ला चाकलान निवासी गौरी शंकर शर्मा सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनका आरोप है कि उनके बेटों और बहु ने उन्हें घर से निकाल दिया। बेटों के घर से निकाल देने से क्षुब्ध बुजुर्ग ने पीठ बाजार में कमरा किराए पर ले लिया और एक नवंबर से बेटों-बहू के खिलाफ गांधीवादी तरीके से अनशन शुरू कर दिया। बुजुर्ग के अनशन करने की जानकारी स्थानीय अभिसूचना तंत्र को हुई। एलआईयू ने जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय को बुजुर्ग के अनशन से अवगत कराया। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम पूरण सिंह राणा बुजुर्ग से मिलने पहुंचे। एसडीएम ने बुजुर्ग की पूरी बात सुनी। उसके बाद आश्वासन दिया कि वे उनके बेटों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिसके बाद बुजुर्ग ने जूस पीकर अपना अनशन समाप्त कर दिया। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि बुजुर्ग की दो बेटियां हैं। एक देहरादून तो दूसरी मुजफ्फरनगर में रहती हैं और दो बेटे हैं। बताया कि बेटों को नोटिस जारी कर तलब किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देशभर में धूमधाम से दीवाली मनाई गई
Next: भाई की लंबी उम्र के लिए तिलक करेंगी बहनें

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.