Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज 2022 की घोषणा की
  • उत्तराखंड

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज 2022 की घोषणा की

RNS INDIA NEWS 01/11/2021
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। हज 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, एक नवंबर, 2021 से शुरू हो गई है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज मुंबई के हज हाउस में इसकी घोषणा की। मंत्री ने कहा कि हज 2022 का आयोजन महत्वपूर्ण सुधारों और बेहतर सुविधाओं के साथ किया जा रहा है।
हज यात्रा की घोषणा करते हुए, मंत्री ने कहा, पूरी हज प्रक्रिया शत-प्रतिशत ऑनलाइन होगी। लोग ऑनलाइन और आधुनिक सुविधाओं से लैस हज मोबाइल ऐप के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। हज 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2022 है। ऐप को हज ऐप इन योर हैंड टैगलाइन के साथ अपग्रेड किया गया है, इसमें कई नई विशेषताएं शामिल हैं जिनमें अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, आवेदन पत्र भरने की जानकारी और आवेदकों को बहुत ही सरल तरीके से फॉर्म भरने की जानकारी देने वाले वीडियो शामिल हैं।
मंत्री ने कहा कि इस बार भारतीय हज यात्री स्वदेशी उत्पादों के साथ हज पर जाएंगे और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देंगे। पहले हज यात्री सऊदी अरब में विदेशी मुद्रा में चादर, तकिए, तौलिया, छाता और अन्य सामान खरीदते थे। इस बार, इनमें से अधिकांश स्वदेशी सामान भारत में भारतीय मुद्रा में खरीदा जाएगा। जहां ये सामान भारत में सऊदी अरब की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत कम कीमतों पर उपलब्ध होगा, वहीं यह स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल को भी प्रोत्साहित करेगा। ये सभी सामान हज यात्रियों को भारत में उनके संबंधित यात्रा के शुरुआती बिंदुओं पर दिए जाएंगे। नकवी ने कहा कि दशकों से हज यात्री सऊदी अरब में इन सभी वस्तुओं को विदेशी मुद्रा में खरीदते थे। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से अधिकांश वस्तुएं मेड इन इंडिया थीं, जिन्हें विभिन्न कंपनियां भारत से खरीदती थीं और सऊदी अरब में हज यात्रियों को दोगुनी या तिगुनी कीमत पर बेचती थीं। नकवी ने कहा कि एक अनुमान के अनुसार इस व्यवस्था से भारतीय हज यात्रियों को करोड़ों रुपये की बचत होगी। भारत से हर साल दो लाख यात्री हज पर जाते हैं।

पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण के आधार पर चयन
नकवी ने कहा कि हज 2022 के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए, हज यात्रियों की चयन प्रक्रिया भारत तथा सऊदी अरब की सरकारों द्वारा तय किए जाने वाले दिशा-निर्देश एवं मानदंड के हिसाब से दोनों खुराकों के साथ पूर्ण टीकाकरण के आधार पर की जाएगी।
नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत की हज समिति, सऊदी अरब में भारतीय दूतावास और जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूत और अन्य एजेंसियों के बीच महामारी की चुनौतियों के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विचार-विमर्श के बाद हज 2022 की पूरी प्रक्रिया तैयार की गई है।

सभी तीर्थयात्रियों के लिए ई-मसीहा
नकवी ने कहा कि सभी हज यात्रियों को डिजिटल हेल्थ कार्ड ई-मसीहा स्वास्थ्य सुविधा और मक्का-मदीना में ठहरने/परिवहन के संबंध में सभी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ई-लगेज प्री-टैगिंग प्रदान की जाएगी।
नकवी ने कहा कि 3,000 से अधिक महिलाओं ने हज 2020 और 2021 के लिए बिना मेहरम (पुरुष साथी) श्रेणी के तहत आवेदन किया था। यदि वे हज 2022 करने के लिए जाना चाहें तो उनके आवेदन हज 2022 के लिए भी पात्र होंगे। अन्य महिलाएं भी बिना मेहरम श्रेणी के तहत हज 2022 के लिए आवेदन कर सकती हैं। बिना मेहरम श्रेणी के अंतर्गत आने वाली सभी महिलाओं को लॉटरी प्रणाली से छूट दी जाएगी।
मुंबई में सऊदी अरब के उप महावाणिज्य दूत महामहिम मोहम्मद अब्दुल करीम अल-एनाजी, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव निगार फातिमा, हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) मोहम्मद याकूब शेख और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोल्डन कार्ड धारकों को आज से मिलेंगी तीन नई सुविधाएं
Next: त्यौहारी सीजन में महंगाई का जोरदार झटका, एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 268 रुपये की बढ़ोत्तरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.