Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मारपीट और पशु क्रूरता में चार पर केस
  • हरिद्वार

मारपीट और पशु क्रूरता में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 30/10/2021
rns featured image new

रुड़की। रंजिश के चलते की गई मारपीट, तोड़फोड़ और पशुओं के साथ क्रूरता किए जाने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला पीरगढ़ी निवासी अमीर हसन पुत्र बशीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने 15 अक्तूबर की सुबह उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उसके परिवार के लोगों के साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। घर में तोड़फोड़ की गई। घर में बंधी गाय के साथ भी क्रूरता की। मारपीट में परिवार के कई सदस्य और वह घायल हुआ है। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता कराए जाने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपी पक्ष अपनी जिद पर अड़ा रहा। जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद किए गए आरोपियों असगर, जमीर हसन, रफीक तथा मेहरबान निवासीगण मोहल्ला पीरगढी कोतवाली मंगलौर के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ करने तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शहर चौकी प्रभारी शहजाद अली को सौंपी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्रकार को मातृशोक पर जिला पत्रकार एसोसिएशन सोलन ने जताया शोक
Next: अर्की विधानसभा क्षेत्र में लगभग 65 प्रतिशत मतदान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.