Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • प्रेम विवाह से नाराज पिता और भाई ने युवती को मौत के घाट उतारा
  • नैनीताल

प्रेम विवाह से नाराज पिता और भाई ने युवती को मौत के घाट उतारा

RNS INDIA NEWS 30/10/2021
rns featured image new

दामाद पर भी चाकू से किया हमला, गंभीर हालत में रेफर

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में कॉलटैक्स स्थित नहर के पास बस्ती में सौतेले बाप और भाई ने कायनात नाम की युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। जबकि उसके पति सलमान पर भी चाकुओं से हमला किया। सलमान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कायनात ने डेढ़ माह पूर्व अपनी पसंद से सलमान से निकाह कर लिया था। इस बात से उसके परिजन खुश नहीं थे। इसी नाराजगी में पिता ने बेटे के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार कॉलटैक्स स्थित रेलवे लाइन के पीछे बस्ती में रहने वाले कायनात (19) और सलमान (21) दो साल से एक-दूसरे को पसंद करते थे। करीब डेढ़ माह पूर्व दोनों ने घर से भाग कर निकाह कर लिया। कुछ समय बाद दोनों वापस लौट आए। कायनात के परिजन इस बात से खुश नहीं थे। इसी नाराजगी में शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे युवती के परिजनों ने दोनों से मारपीट की और फिर चाकुओं से हमला कर दिया। आसपास के लोग उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने लगे। तभी कायनात के सौतेले पिता सलीम और भाई आलम ने पीछे से आकर फिर से चाकुओं से हमला कर दिया। दोनों ने वहीं गला रेतकर कायनात की हत्या कर दी। सलमान के शरीर पर चाकू से तीन बार वार किए। सलमान के भाई व परिजन उसे तत्काल बेस अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत
Next: पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष कल्पित रावत को दर्जनों समर्थकों सहित प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने आम आदमी पार्टी की दिलाई सदस्यता

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.