Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महिला की मौत मामले में हत्या का आरोप
  • हरिद्वार

महिला की मौत मामले में हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/10/2021
default featured image

रुड़की।  महिला की मौत में मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि तीन तलाक देने के बाद हत्या की गई। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के साथ वीडियोग्राफी कराई।
गंगनहर कोतवाली को दी तहरीर में मुर्गपुर-दीदाहेड़ी बहादराबाद निवासी गुरफान ने बताया कि उनकी बहन रहमानी की शादी 2016 में रामपुर गांव में हुई थी। शादी में करीब चार लाख रुपये खर्च किए गए थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करते थे। एक बार उसे घर से भी निकाल दिया गया। बच्चा न होने पर ताना देते थे। परिवार ने 85 हजार रुपये भी ससुराल वालों को दिए। उसके बाद भी पैसों की डिमांड की जाती रही। गुरुवार को शाम के समय बहन के पति का फोन आया। पति ने कहा कि उसने रहमानी को तीन तलाक दे दिया है। परिवार वाले आकर उसे ले जाएं। जब परिवार वालों ने बहन से बात कराने को कहा तो बात नहीं करायी गई। पति ने अपनी मां से बात कराई। उसने भी वही बात दोहरायी। इसके बाद परिवार रामपुर पहुंचा तो घर पर कोई नहीं था। उसका शव सिविल अपताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया था। आरोप है कि ससुरालियों ने बहन की हत्या की है। एसएसआई गंगनहर संतोष पैंथवाल ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है। वीडियोग्राफी भी करायी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगने वाला शातिर ठग गिरफ्तार
Next: सूचना न देने पर 20 हजार का जुर्माना लगाया

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.