Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए रचना होगा टीम इंडिया को इतिहास
  • खेल

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए रचना होगा टीम इंडिया को इतिहास

RNS INDIA NEWS 28/10/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना वाला मुकाबला बेहद अहम हो चला है। 31 अक्टूबर की रात इस मैच में जिस भी टीम के हाथ हार लगी समझिए टूर्नामेंट में उसका सफर लगभग समाप्त हो जाएगा। दोनों टीमों ने अपने पहले मैच में हार का सामना किया है। भारत को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी, तो न्यूजीलैंड का भी काम खराब बाबर आजम की टीम ने ही किया था। सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में कीवी टीम को हराना होगा, लेकिन इसके लिए विराट कोहली एंड कंपनी को इतिहास बदलना होगा ठीक वैसे ही जैसे पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ बदला। टी-20 विश्व कप की हिस्ट्री में टीम इंडिया ने आजतक न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल नहीं की है। दोनों टीमों का आमना-सामना अबतक दो दफा हो चुका है, पर दोनों ही बार बाजी कीवी टीम के हाथ लगी है। पहली भिड़ंत हुई थी साल 2007 के टी-20 विश्व कप में जहां न्यूजीलैंड ने भारत को 10 रन से हराया था। न्यूजीलैंड इकलौती टीम थी जिसने टूर्नामेंट में भारत को हार का स्वाद चखाया था। इसके बाद दोनों टीमों साल 2016 टी-20 विश्व कप में एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरीं और इधर भी कीवी टीम ने एकतरफा अंदाज में भारत को 47 रनों से पीटा था। यानी टी-20 विश्व कप के रिकॉर्ड पर गौर करें तो विलियमसन की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है और अगर विराट को सेमीफाइनल का टिकट चाहिए तो दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 31 अक्टूबर को इतिहास बदलना होगा। सिर्फ टी-20 विश्व कप ही नहीं, बल्कि आईसीसी इवेंट्स के हर मैच में न्यूजीलैंड भारत पर हावी रही है। टीम इंडिया ने कीवी टीम को आईसीसी टू्र्नामेंट में आखिरी बार साल 2003 में हराया था और उसके बाद से न्यूजीलैंड ने भारत के चैंपियन बनने के सपने को कई बार तोड़ा है। 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में कोहली की सेना को पटखनी देने वाली टीम कोई और नहीं यही न्यूजीलैंड ही थी। आईसीसी वर्ल्ड कप टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी इसी साल विलियमसन ने कोहली का विराट सपना तोड़ा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूसी से छुटकारा पाने के लिए करें घर के बने हेयर मिस्ट का इस्तेमाल
Next: राशिफल 29 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.