Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रपति बाइडेन से दो सांसदों की अपील, एस-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए भारत पर न लगे प्रतिबंध
  • अंतरराष्ट्रीय

राष्ट्रपति बाइडेन से दो सांसदों की अपील, एस-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए भारत पर न लगे प्रतिबंध

RNS INDIA NEWS 27/10/2021
rns featured image new

वाशिंगटन। रूस से एस-400 मिसाइलें सिस्टम खरीदने पर अमेरिका द्वारा भारत पर प्रतिबंध लगाए जाने के की चेतावनी के बीच राष्ट्रपति जो बाइडेन से दो सांसदों ने यह आग्रह किया है कि भारत को प्रतिबंधों से बाहर रखें। दोनों सांसदों ने चिट्ठी लिखकर बाइडेन से कहा है कि भारत के खिलाफ काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट (सीएएटीएसए) के दंडात्मक प्रावधानों को लागू न किया जाए।
बाइडेन को लिखी चिट्ठी में डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर मार्क वार्नर और रिपब्लिकन पार्टी के जॉन कॉर्निन ने राष्ट्रपति बाइडेन से आग्रह किया कि सीएएटीएसए के तहत राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए भारत को इसके प्रावधानों से छूट दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हित में है।
चिट्ठी में सांसदों ने लिखा, हम रूसी उपकरण खरीद के संबंध में आपकी चिंता को समझते हैं। हम आपके प्रशासन को भारतीय अधिकारियों के समक्ष इस चिंता को मजबूती से उठाना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। भारत के साथ रचनात्मक रूप से जुड़कर रूसी उपकरणों की खरीद के विकल्पों का समर्थन करना भी जारी रखेंगे।
साल 2018 में ही तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान कर दिया था कि रक्षा क्षेत्र में भारत-रूस का सहयोग जारी रहेगा। रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत वायुसेना के लिये एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल खरीदेगा। बता दें कि भारत ने भारत ने साल 2018 में ही एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल प्रणालियों की पांच यूनिट खरीदने के लिए रूस के साथ 5 अरब डॉलर का समझौता किया था। हालांकि तत्कालीन ट्रंप प्रशासन ने चेतावनी दी थी कि अगर भारत, रूस के साथ किए गए व्यापार समझौते पर आगे बढ़ता है तो उस पर सीएएटीएसए के तहत प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाहरा विश्वविद्यालय ने की सर्वोत्तम अभ्यास विषय पर बैठक आयोजित
Next: अगले तीन दिनों में खराब हो सकती है दिल्ली-एनसीआर की हवा

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.