Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ में हुई आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति स्थापित
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में हुई आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति स्थापित

RNS INDIA NEWS 27/10/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। लम्बी इंतजारी के बाद केदारनाथ में आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति को समाधि स्थल में स्थापित कर दिया गया है। अब, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ पहुंचकर भव्य मूर्ति का विधि-विधान के साथ अनावरण करेंगे। इधर, केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति स्थापित होने से स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों में खुशी है।

पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल केदारनाथ पुनर्निर्माण में आदिगुरु शंकराचार्य की समाधिस्थल का पुनर्निर्माण भी है। 20 अक्तूबर 2017 को पीएम मोदी ने केदारनाथ में पहले चरण के पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया था। तब, उन्होंने धाम में आदिगुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल को भव्य व दिव्य बनाने की बात कही थी। इसी के तहत केदारनाथ में नवंबर 2019 से आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल का कार्य शुरू किया गया, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। वहीं, अब समाधिस्थल में आदिगुरु शंकराचार्य की 35 टन वजनी मूर्ति को भी स्थापित कर दिया गया है। इस मूर्ति को अभी कपड़े से ढका गया है, बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ भ्रमण के दौरान विधि-विधान से मूर्ति का अनावरण करेंगे। साथ ही श्रद्धालु भी समाधिस्थल व मूर्ति के दर्शन कर सकेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेन से मिला अधेड़ का लावारिस शव
Next: 40 छात्राओं को मिला ल्यूमिनस उदयन छात्रवृति का तोहफा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.