Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ऑनलाईन शॉपिंग में पचास हजार गंवाए, साईबर सैल की तत्परता ने पैसे वापस कराये
  • अल्मोड़ा

ऑनलाईन शॉपिंग में पचास हजार गंवाए, साईबर सैल की तत्परता ने पैसे वापस कराये

RNS INDIA NEWS 25/08/2020
cyber thug

वर्तमान समय में ऑनलाईन शापिंग के लोक लुभावन विज्ञापन, भारी डिस्काऊन्ट एवं घर बैठे-बैठे सुलभ ऑर्डर सुविधा से प्रेरित होकर आमजन आवश्यक वस्तुओं की शॉपिंग ऑनलाईन किया जाना ज्यादा सुविधाजनक मानते हैं। लेकिन ऑनलाईन शापिंग में व्यक्ति को विश्वसनीय एवं सुरक्षित साइट्स व पेमेन्ट प्रोसेस की जानकारी होना भी अत्यन्त आवश्यक है, अन्यथा आप एक ही पल में अपनी मेहनत की कमाई गंवा सकते है। ऐसा ही एक प्रकरण दिनांक 04.08.2020 को साईबर सैल अल्मोड़ा के पास आया। जिसमें शिकायतकर्ता भूपेन्द्र प्रसाद जोशीखोला अल्मोड़ा द्वारा फ्लिपकार्ट से ऑनलाईन एक लैपटॉप का आर्डर किया गया। जिसके मूल्य के रूप में उनके द्वारा अपने एस0बी0आई0 बैंक खाते से 50000 रूपये का ऑनलाईन पैमेन्ट किया गया जो कि उनके खाते से डेबिट भी हो गये थे। लेकिन ऑर्डर बुक ना होने एवं धनराशि कट जाने पर शिकायतकर्ता द्वारा फ्लिप कार्ट के कस्टमर केयर से जानकारी की गयी, पर उनके द्वारा ऐसा कोई ऑर्डर अथवा धनराशि प्राप्त होने से इन्कार किया।

शिकायतकर्ता द्वारा ठगी का एहसास होने पर तत्काल साईबर सैल/एस0ओ0जी0 अल्मोड़ा से सम्पर्क स्थापित किया गया। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा साईबर अपराधों में तत्काल कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में एसओजी/साईबर सैल प्रभारी नीरज भाकुनी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्लिपकार्ट एवं बैंक के अधिकारियों से पत्राचार एवं वार्ता कर उक्त धनराशि का पता लगाने व फ्रीज किये जाने का अनुरोध किया गया। साईबर सैल अल्मोड़ा की तत्परता के फलस्वरूप शिकायतकर्ता भूपेन्द्र प्रसाद की सम्पूर्ण रकम 50000 रूपये उनके खाते में वापस प्राप्त हो गयी है।  धनराशि वापस प्राप्त होने पर शिकायतकर्ता द्वारा एसएसपी अल्मोड़ा एवं साईबर सैल अल्मोड़ा की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी
Next: 8 साल से फरार अभियुक्त को हरियाणा से दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.