Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आपदा प्रबंधन करने में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल: प्रीतम सिंह
  • ऊधम सिंह नगर

आपदा प्रबंधन करने में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल: प्रीतम सिंह

RNS INDIA NEWS 24/10/2021
rns featured image new

काशीपुर। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि आपदा प्रबंधन करने में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो गयी है। बीते दिनो आई आपदा में जानमाल का व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ है। सरकार के इंतजाम आपदा प्रवाभितों को राहत पहुंचाने में नाकाफी है। गृहमंत्री आपदा क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर चले गये, लेकिन उनके द्वारा किसी पैकेज की घोषणा नहीं की गई है। रविवार को प्रीतम सिंह आपदा प्रभावित ग्राम गंगोली एवं बंडिया नमक फैक्ट्री पहुंचे। उन्होंने यहां आपदा से हुए जानमाल की जानकारी ली। बंडिया में उन्होंने बेनी नदी में बहे कुंदन के परिजनों से मिलकर मदद का भरोसा दिलाया। प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि इस आपादा को लेकर मौसम विभाग ने रेड अर्लट की चेतावनी दी थी।लेकिन आज स्थिती में सरकार आपदा प्रबंधन कहीं दिखाई नही दे रहा है। भाजपा के विधायक भी कह रहे है कि सरकार दैवीय आपदा से निपटने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। केन्द्र सरकार ने अभी तक किसी पैकेज की घोषणा नहीं की है। उन्होंने केन्द्र सरकार से पैकेज की मांग करते हुए पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि अभी तक कई स्थानों पर सरकारी अफसर पहुंच ही नहीं पाए है। ऐसी स्थिती में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो गयी है। इस दौरान उनके साथ रंजीत रावत, तिलकराज बेहड़, शिल्पी अरोरा, संजीव सिंह, पुष्करराज जैन, राजेश प्रताप सिंह, हरीश पनेरू, गणेश उपाध्याय, सुरेश पपनेजा, जितेन्द्र शर्मा, अक्षय बाबा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समस्तीपुर में राजद नेता की चाकू मारकर हुई हत्या
Next: नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.