Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ससुर-बहू के बीच विवाद में चार पर मुकदमा
  • हरिद्वार

ससुर-बहू के बीच विवाद में चार पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 24/10/2021
rns featured image new

रुड़की।  कमरे के आगे बाइक खड़ी करने को लेकर पुत्रवधू और ससुर में विवाद हो गया। विवाद में महिला तथा महिला के भाई को गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
थाना झबरेड़ा क्षेत्र के गांव झबरेड़ी निवासी महिला संगीता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 12 अक्तूबर की रात ससुर ने उसके दरवाजे के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर दी। उसने ससुर से दरवाजे के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने से मना किया तो ससुर ने अपने भाई सुशील तथा छोटे लड़के शिवकुमार को बुलाते हुए उसके साथ गाली गलौच करने लगे। उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर अपने भाई नरेश तथा पति अंकित को घटना की जानकारी दी। बताया कि उसके भाई नरेश के घर पहुंचने पर उसके ससुर मांगेराम के भाई सुशील तथा प्रदीप और देवर शिवकुमार ने उसके भाई नरेश के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। एम्स ऋषिकेश में उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित महिला ने ससुर मांगेराम, ससुर के भाई सुशील व प्रदीप तथा देवर शिवकुमार के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसटीएफ ने हरिद्वार हाईवे से स्मैक तस्कर को पकड़ा
Next: भूखी प्यासी महिलाओं ने लगाए सीएम व विधायक मुर्दाबाद के नारे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.