Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • भूखी प्यासी महिलाओं ने लगाए सीएम व विधायक मुर्दाबाद के नारे
  • सोलन

भूखी प्यासी महिलाओं ने लगाए सीएम व विधायक मुर्दाबाद के नारे

RNS INDIA NEWS 24/10/2021
rns featured image new

जिनी एंड जोनी के कर्मचारियों ने निकाली रोष रैली, चार महीने से नहीं कोई सुनवाई

उद्योग प्रबंधकों के साथ मिलकर श्रम अधिकारी भर रहे हैं अपनी जेबें : बबलू पंडित

किसी उद्योग के खिलाफ अब तक सबसे लंबा संघर्ष, गेट पर बैठे हैं कर्मचारी

 

आरएनएस सोलन (बद्दी):
करवा चौथ के व्रत के बावजूद झाड़माजरी स्थित कपड़ा उद्योग जिनी एंड जोनी के खिलाफ निकाली रोष रैली में भारी संख्या में महिला कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। भूखी प्यासी महिलाओं ने जहां रोष मार्च निकाला वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, दून विधायक और श्रम अधिकारी के मुर्दाबाद के नारे लगाए। इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित की अगुवाई में दर्जनों कर्मचारियों ने उद्योग प्रबंधन की दमनकारी नितियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि पिछले 4 महीने से जिनी एंड जोनी उद्योग के कर्मचारी अपने हक और मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उद्योग के गेट पर लंबे समय से दिन रात धरना प्रदर्शन के बावजूद न तो श्रम विभाग और न सरकार और न ही उद्योग प्रबंधन कर्मचारियों की सुनवाई कर रहा है। जिसके चलते रविवार को गुस्साए कर्मचारियों ने श्रम अधिकारी के साथ साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और दून विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए।

इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में लगातार मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। यहां तैनात श्रम अधिकारी प्रबंधन के साथ मिलकर अपनी जेबें भर रहे हैं और मजदूरों की आवाज को दबाया जा रहा है। बबलू पंडित ने कहा कि पिछले चार महीने से ज्यादा का समय हो गया, कर्मचारी दिन रात गेट पर धरना देकर बैठे हैं बावजूद इसके उद्योग प्रबंधन श्रमिकों को उनका हक देने को तैयार नहीं है। मजदूरों ने हर जगह अपनी आवाज उठाई लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। बबलू पंडित ने कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा उद्योगों में 70 फिसदी हिमाचलियों को रोजगार के नियम की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिनी एंड जोनी उद्योग प्रबंधन ने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता और उनके हकों पर भी डाका डाला। जिसके खिलाफ रविवार को श्रमिकों ने रोष रैली निकालकर उद्योग प्रबंधन, श्रम विभाग व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इंटक प्रदेशाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर अब भी श्रमिकों को उनका हक नहीं दिया गया तो इंटक उग्र आंदोलन को विवश हो जाएगी। श्रम कार्यालय और श्रम अधिकारी का घेराव किया जाएगा और आंदोलन को तेज किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ससुर-बहू के बीच विवाद में चार पर मुकदमा
Next: 5 दिन का मेगा ब्लॉक, 72 रेलगाड़ियां प्रभावित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.