Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी
  • उत्तराखंड

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी

RNS INDIA NEWS 25/08/2020
rns featured image new

देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत महिला को नौकरी दिलाने के नाम लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला को दो लाख रुपए लेकर रोहतक में लेक्चरर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। वहीं, महिला ने शक होने पर दोनों से पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। दून विहार जाखन निवासी अपूर्वा रस्तोगी ने हरियाणा के भिवानी में रहने वाले पुरुषोत्तम दास और सहारनपुर निवासी वकार पर घोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके ससुर की इन दोनों से पुरानी जान-पहचान थी। 11 अक्टूबर 2019 को दोनों ने घर आकर उन्हें नौकरी का भरोसा दिलाकर दो लाख रुपए मांगे। महिला ने उनकी बातों में आकर उन्हें दो लाख रुपए और शैक्षिक प्रमाण पत्र दे दिए। इसके बाद 24 अक्टूबर को दोबारा दोनों आरोपी महिला के घर आए और नौकरी लगने की बात कही। साथ ही आरोपियों ने महिला को नियुक्ति पत्र भी दिया। इस पर परिजनों ने दोनों आरोपियों को दो लाख नकद और एक लाख का चेक दे दिया। नियुक्ति पत्र में 6 नवंबर 2019 की तारीख दी गई थी, लेकिन जब वह यूनिवर्सिटी पहुंची तो पता चला की नियुक्ति पत्र फर्जी है। वहीं, महिला अपने पति के साथ पुरुषोत्तम के घर भिवानी गई तो उसने जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। मामले को लेकर थाना राजपुर प्रभारी राकेश शाह ने बताया कि पीडि़त महिला की तहरीर के आधार पर पुरुषोत्तम और वकार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 12.936 करोड़ की सोलर पावर परियोजना व 44 करोड़ के पोल्ट्री हैचरी प्रोजेक्ट को मिली स्वीकृति
Next: ऑनलाईन शॉपिंग में पचास हजार गंवाए, साईबर सैल की तत्परता ने पैसे वापस कराये

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.