Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कृषि और उद्यान सेक्टर में उत्तराखंड को मिला बेस्ट स्टेट का अवार्ड
  • देहरादून

कृषि और उद्यान सेक्टर में उत्तराखंड को मिला बेस्ट स्टेट का अवार्ड

RNS INDIA NEWS 22/10/2021
rns featured image new

देहरादून। बारहवें एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड में उत्तराखंड को बेस्ट स्टेट का अवार्ड मिला है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ये अवार्ड कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को सौंपा। ये अवार्ड राज्य को कृषि और उद्यान क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जाने के लिए मिला है।
अवार्ड लेने के बाद उत्तराखंड लौटे कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य ने किसानों, बागवानों की आय दोगुना करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए। ये प्रयास कारगर साबित हुए हैं। राज्य में नर्सरी एक्ट बनाया गया। राज्य में बागवानी की असीम संभावनाएं हैं। इस दिशा में राज्य की ओर से प्लानिंग के साथ काम भी किया जा रहा है। हमारे राज्य ने एकीकृत कृषि योजना पर फोकस किया है। शहद के लिए मधु ग्राम बनाए गए हैं। 20 हजार युवाओं को मशरूम की खेती से जोड़ा गया है। बिना ब्याज के तीन लाख और पांच लाख का लोन किसानों को दिया जा रहा है। केंद्र सरकार ने भी इसके लिए बहुत मदद की है। उन्होंने कहा कि राज्य के चार जिले सीमावर्ती जिले हैं। यहां तेजी से पलायन बढ़ा है। ऐसे में यहां लोगों को रोके रखना भी अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। बार्डर एरिया के खाली होने से देश की अखंडता को खतरा पैदा हो सकता है। इसके लिए राज्य के इन सीमावर्ती क्षेत्रों में कृषि, उद्यान के जरिए पलायन पर रोक लगाई जा रही है। ताकि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों की बसावट बनी रहे। उन्होंने कहा कि पहले स्थान पर आना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि पहले स्थान पर बने रहना ज्यादा महत्वपूर्ण है। ये एक बड़ी जिम्मेदारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीआइजी खंडूड़ी ने किए कई चौकी इंचार्जों के तबादले
Next: स्टार स्पोर्ट्स को मिले टी-20 विश्व कप के प्रस्तुतीकरण अधिकार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.