Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आपदा के बाद पटरी पर लौट रही चारधाम यात्रा
  • देहरादून

आपदा के बाद पटरी पर लौट रही चारधाम यात्रा

RNS INDIA NEWS 22/10/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। उत्तराखंड में आपदा के बाद चारधाम यात्रा पटरी पर लौट रही है। शुक्रवार को देश के विभिन्न प्रांतों से करीब 1020 तीर्थयात्रियों का जत्था 23 बसों में सवार होकर चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुआ। चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में जय बदरी, जय केदार के उद्घोष गुंजाएमान रहे। यात्रा के रफ्तार बढ़ने से परिवहन व्यवसायियों के चेहरे भी खिले हैं।
टीजीएमओ के बुकिंग क्लर्क धीरज रावत ने बताया कि दशहरे के बाद चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी है। जो लगातार जारी है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, कोलकाता और गुजरात से सर्वाधिक यात्री देवधामों के दर्शन के लिए आ रहे हैं। शुक्रवार को टीजीएमओ की 20 बसों से विभिन्न राज्यों के करीब 900 तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुए। बताया कि दो धाम बदरीनाथ, केदारनाथ के लिए 12 बसों में 540 श्रद्धालुओं ने प्रस्थान किया है। वहीं, संयुक्त यात्रा रोटेशन व्यवस्था समिति के बुकिंग क्लर्क आशुतोष तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को रोटेशन की 3 बसों से अनुपपुर, मध्यप्रदेश के 120 तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए बीटीसी से रवाना हुए। पहली बार यात्रा पर आए श्रद्धालुओं ने आस्थापथ पर बढ़ने से पहले जय बदरी, जय केदार के नारे लगाए। लगातार तीर्थयात्रियों की आमद से परिवहन व्यवसायियों के चेहरे खिले हैं। परिवहन व्यवसायी बलवीर रौतेला, बृजेश उनियाल ने बताया कि कोरोना संकट के चलते मंदी की मार झेल रहे परिवहन व्यवसाय को यात्रा शुरू होने से कुछ राहत मिली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चेन स्नेचिंग गैंग में बाप गिरफ्तार, बेटा फरार
Next: ज्वालापुर पुलिस ने दबोचे 42 नशेड़ी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.