Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रसोई गैस सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख
  • देहरादून

रसोई गैस सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

RNS INDIA NEWS 21/10/2021
rns featured image new

विकासनगर। गुरुवार सुबह को कालसी ब्लाक के कचटा गांव में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक रिहायशी मकान में आग लग गई। आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घर के अंदर रह रहे लगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
सुबह के समय थेपा सिंह और उनके परिजन घर में रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे। उसकी पत्नी रसोई घर मे खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। लकड़ी का मकान होने के चलते आग तेजी से फैलने लगी तभी परिजन घर से बाहर निकले और शोर मचाया। आसपास से पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तभी तेज धमाके से गैस सिलेंडर फट गया, जिससे मकान की छत उड़ गई। ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक पूरा मकान सामान सहित जल गया। घर में रखा कोई भी सामान उपयोग के लायक नहीं बचा है। घटना के बाद से डरे सहमे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने गांव में किसी अन्य के घर में शरण ली है। मंडी समिति चकराता के पूर्व अध्यक्ष मनोज चौहान, खत कोरू कांग्रेस अध्यक्ष बारू सिंह, गामा सिंह, राजेन्द्र सिंह नेगी, समाज सेवी इंद्र सिंह नेगी आदि ने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चीन में विस्फोट, 3 की मौत, 30 से अधिक घायल
Next: कांग्रेसियों ने पुंछ में शहीद हुए जवानों और आपदा मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.