Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेसियों ने पुंछ में शहीद हुए जवानों और आपदा मृतकों को दी श्रद्धांजलि
  • देहरादून

कांग्रेसियों ने पुंछ में शहीद हुए जवानों और आपदा मृतकों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 21/10/2021
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुंछ में शहीद जवानों और प्रदेश में आई आपदा में मृत लोगों को श्रद्धाजंलि दी। कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धासुमन अर्पित किए। गुरुवार शाम कैंट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र पोखरियाल के नेतृत्व में शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला। पोखरियाल ने कहा कि पिछले दिनों देश की रक्षा करते हुए पुंछ में शहीद हुए जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने दी जाएगी। सभी देशवासी शहीदों के इस बलिदान के लिए कृतज्ञ हैं और उनकी ये कुर्बानी कभी नहीं भुलाई जा सकती। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले दिनों आई भीषण आपदा में कई लोगों ने अपने प्राण गवा दिए और कई परिवार बेघर हो गए। दिवंगत आत्माओं की आत्मशांति की कामना करते हुए पोखरियाल ने राज्य सरकार से पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि तय समय पर मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बावजूद भी सरकारी तंत्र पूरी तरह से फेल साबित हुआ और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए। केंद्र सरकार को प्रदेश के लिए जल्द से जल्द आर्थिक पैकेज जारी करना चाहिए जिससे कि आपदा पीड़ितों के नुकसान की भरपाई की जा सके। कार्यकर्ताओ ने कौलागढ़ बाजार से एफआरआई गेट तक दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर राज्य अंदिलनकारी पंडित विपुल नौटियाल, पूर्व डिप्टी मेयर अजीत रावत, ब्लॉक अध्यक्ष कौलागढ़ दीवान सिंह बिष्ट, मुकेश चौहान, मनोज राणा, लेखराज, लक्की राणा, सूरज भान, संजय कुमार, पिया थापा, धीरज थापा, मोहन सिंह, गगन गुप्ता, गोपाल, महिपाल शाह, सजंय थापा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रसोई गैस सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख
Next: 20 साल की सेवा अवधि पूरी करने वाले 2001 बैच के पुलिस कर्मियों को मिलेगा 4600 ग्रेड पे : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.