Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बांग्लादेश के दुर्गा पूजा पंडाल में किसने रखी कुरान, सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा
  • राष्ट्रीय

बांग्लादेश के दुर्गा पूजा पंडाल में किसने रखी कुरान, सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा

RNS INDIA NEWS 21/10/2021
rns featured image new

ढाका। बांग्लादेश के दुर्गा पूजा के पंडालों में हुए हमलों में कम से कम तीन लोगों की जान चली गई थी। अब बांग्लादेश की कोमिला पुलिस ने खुलासा किया है कि हिंसा भड़काने के पीछे जो व्यक्ति जिम्मेदार था उसकी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने दुर्गा पूजा के पंडाल में ले जाकर कुरान को रख दिया था जो हिंसा का कारण बना। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 35 साल के इकबाल हुसैन से पूछताछ की जा रही है जिसने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी इकबाल मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। पुलिस ने बताया है कि कोमिला जिले के सुजानगर के रहने वाले हुसैन ने 13 अक्टूबर को नानुआ दिघिर के पूजा मंडप में कुरान की एक प्रति रखी थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को जांच के दौरान इकबाल के इस घटना में शामिल होने का पता चला। बांग्लादेश में पुलिस ने पंडाल में लगे निगरानी कैमरों से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के बाद हिंसा में इकबाल हुसैन के होने का खुलासा किया।
पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि इकबाल मस्जिद से कुरान की एक कॉपी लेकर दुर्गा पूजा स्थल तक जाता है। बाद में उसे भगवान हनुमान की एक मूर्ति के पास रखकर चलते हुए देखा गया।
कोमिला एसपी फारूक अहमद ने यह भी कहा कि आरोपी इकबाल हुसैन एक आवारा आदमी  है और उसे अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है। इस महीने की शुरुआत में शहर के एक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई हिंसा के सिलसिले में कोमिला पुलिस ने चार मामले दर्ज किए हैं और 41 गिरफ्तारियां की हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में से चार कथित तौर पर इकबाल हुसैन के सहयोगी हैं।
वह एक ड्रग एडिक्ट है। लगभग 10 साल पहले कुछ पड़ोसियों ने उसके पेट में छुरा घोंप दिया था जिसके बाद वह मानसिक रूप से अस्थिर है। पिछले हफ्ते कोमिला में नानुआ दिघिर पर दुर्गा पूजा पंडाल में कुरान की एक प्रति मिलने के बाद सांप्रदायिक तनाव के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी।
बांग्लादेश हिंदू एकता परिषद ने एक बयान में कहा कि कोमिला में नानुआ दिघी में पूजा मंडप पर स्थानीय लोगों के बीच कुरान के अपमान की अफवाह फैलाने के बाद हमला किया गया था। कोमिला के अलावा चांदपुर के हाजीगंज, चट्टोग्राम के बंशखली और कॉक्स बाजार के पेकुआ के मंदिरों से भी हिंसा की घटनाएं सामने आईं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाइव के दौरान सोशल मीडिया स्टार ने पिया कीटनाशक, तड़पकर हुई मौत
Next: प्रधानमंत्री ने 100 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि हासिल करने पर डॉक्टरों और नर्सों का आभार व्यक्त किया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.