Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • शशि थरूर ने मोदी सरकार को दिया वैक्सीनेशन की उपलब्धि का श्रेय, तो बिफरी कांग्रेस
  • राष्ट्रीय

शशि थरूर ने मोदी सरकार को दिया वैक्सीनेशन की उपलब्धि का श्रेय, तो बिफरी कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 21/10/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में खास उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या गुरुवार को 100 करोड़ के पार चली गई। दुनियाभर से केंद्र सरकार को मिल रहे बधाई संदेशों के बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मोदी सरकार को इस उपलब्धि का श्रेय दिया है। हालांकि कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा को यह रास नहीं आया और उन्होंने थरूर की बात को काटते हुए कहा है कि श्रेय देना उन लाखों लोगों के परिवार का अपमान है, जिन्हें इस महमारी में कुप्रबंधन की वजह से दिक्कतें हुईं।

भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या 100 करोड़ के पार चले जाने के मौके को मोदी सरकार बड़ी जीत के रूप में पेश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने टीकाकरण की इस उपलब्धि को भारतीय विज्ञान, उद्यमों और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की जीत करार दिया। मोदी देश के यह उपलब्धि हासिल करने के मौके पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल भी पहुंचे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए थरूर ने ट्वीट किया कि यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। आइए इसका श्रेय सरकार को दें। तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद थरूर ने यह भी कहा कि कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान भीषण कुप्रबंधन और टीकों का ऑर्डर देने में विलंब के बाद सरकार अब आंशिक रूप से क्षतिपूर्ति कर पाई है। वह अपनी पहले की विफलताओं के लिए जवाबदेह है। सरकार को क्रेडिट देना कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को रास नहीं आया। उन्होंने थरूर को ट्विटर पर ही जवाब देते हुए लिखा कि सरकार को क्रेडिट देना उन लाखों लोगों का अपमान है, जिन्होंने तकलीफ झेली और अब भी कोविड कुप्रबंधन के प्रभाव से तकलीफ झेल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि क्रेडिट मांगने से पहले पीएम उन परिवारों से माफी मांगनी चाहिए। क्रेडिट वैज्ञानिकों और चिकित्सा बिरादरी को जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में फिर बढ़े कोराना मामले
Next: मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.