Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • तेज रफ्तार बाईक स्पीड ब्रेकर पर उछली, पीछे बैठी महिला की गिरने से मौत
  • सोलन

तेज रफ्तार बाईक स्पीड ब्रेकर पर उछली, पीछे बैठी महिला की गिरने से मौत

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन (बद्दी):

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत सनसिटी बाइपास रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक स्पीड ब्रेकर पर उछलकर गिर गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला को सिर पर गंभीर चोटें आईं। ईएसआई अस्पताल काठा में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पीजीआई रेफर किया गया। जहां पर जख्मों के ताब को न सहते हुए महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
पुलिस थाना बद्दी में दर्ज ब्यान में अशोक कुमार पुत्र राम चरण निवासी चतरपुर, तहसील शाहबाद, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह गोपाल लाईफ साईंस झाड़माजरी में कार्यरत है। रविवार को इसका बहनोई मुन्ना लाल व बहन कमला देवी इससे मिलने आए थे। शाम के समय यह लोग हमसे मिलने के उपरांत अपने मोटर साइकिल नंबर यूपी-38एस-7999 पर सवार होकर जीरकपुर पंजाब के लिए निकले। यह भी उनके पीछे पीछे अपने मोटर साइकिल पर सवार होकर बद्दी के लिए जा रहा था। तभी करीबन 4.45 पर सनसिटी रोड़ पर स्पीड ब्रेकर पर जीजा की बाईक तेज रफ्तारी में होने के कारण उछल गई। जंप लगने के कारण इसकी बहन कमला नीचे गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोटें आई। जिसे उपचार के लिए ईएसआई मॉडल अस्पताल काठा ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इसकी बहन ने दम तोड़ दिया। यह हादसा मुन्ना लाल पुत्र कम सिंह निवासी गांव चंदोसी, जिला सम्भल उत्तर प्रदेश द्वारा तेज रफ्तार में बाईक चलाने के कारण हुआ।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाईक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 18 अक्टूबर
Next: बरेली में एक करोड़ की स्मैक बरामद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.