Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजेंद्र हत्याकांड के चार और आरोपी गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

राजेंद्र हत्याकांड के चार और आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 24/08/2020
01- (8)

अल्मोड़ा। भैसियाछाना के सुपई गांव में राजेंद्र हत्याकांड के चार और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में चार आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। जबकि तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि बीते माह 20 जुलाई को सुपई गांव में मृतक राजेंद्र सिंह पुत्र स्व. नैन सिंह पर कांचुला पुल के पास कुछ लोगों ने लांठी-डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया था। 20 जुलाई की शाम को ही जिला अस्पताल अल्मोड़ा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी कमला चम्याल ने 22 जुलाई को पटवारी क्षेत्र प्लयू में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर होने पर एसएसपी पीएन मीणा ने 27 जुलाई को जांच कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक बसंती आर्या को सौंपकर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिये। जांच में 11 लोगों के घटना में शामिल होने की बात सामने आई। बीते 19 अगस्त को पुलिस ने 3 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में अब पुलिस ने चार और आरोपियों विक्रम सिंह डोलिया (38) पुत्र मोहन सिंह डोलिया निवासी, हिमांशु जडौद (24) पुत्र दीवान सिंह जड़ौद,गोविंद सिंह डोलिया (25) पुत्र प्रेम सिंह डोलिया, हरेंद्र उर्फ हरीश सिंह सुपयाल(28) पुत्र गोपाल सिंह सुपयाल निवासी ग्राम सुपई पोस्ट बाड़ेछीना को गिरफ्तार किया। अन्य चार आरोपी अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं। मामले में पुलिस की कार्रवाई चल रही है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बसंती आर्या के अलावा एसआई मनोहर सिंह, कांस्टेबल संदीप सिंह, कांस्टेबल खुशाल राम, कांस्टेबल नारायण रावल, कांस्टेबल मान सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीमार वयोवृद्ध वरिष्ठ फुटबाल कोच हेतू आर्थिक मदद की मांग
Next: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष लटवाल के जन्मदिन पर फल व राशन वितरण किया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.