Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिविल सर्विसेज और नेट परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर
  • देहरादून

सिविल सर्विसेज और नेट परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर

RNS INDIA NEWS 14/10/2021
rns featured image new

डोईवाला। सिविल सर्विसेज आईपीएस, पीसीएस और नेट परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफल होने के लिए महंगी कोचिंग लेने की जरूरत नहीं। इसके लिए निशुल्क ऑनलाइन काउंसलिंग गूगल मीट पर की जाएगी। पहला काउंसलिंग कार्यक्रम शनिवार को शाम 7 बजे होगा। शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डा. डीसी नैनवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी से संबंधित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इससे प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए उन्हें सही दिशा मिल सकेगी। इसका लाभ उन विद्यार्थियों को भी मिलेगा जो आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण महंगी कोचिंग नहीं ले पाते हैं। बताया कि लिंक गूगल मीट https://meet.google.com/wpi-vqfe-dup पर 16 अक्तूबर को शाम 7 बजे काउंसलिंग ले। कॉलेज के प्रोफेसर और कार्यक्रम समन्वयक डा. अफरोज इकबाल ने बताया कि विभिन्न प्रदेशों के योग्य प्रोफेसर को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा, जो आईएएस, आईपीएस और पीसीएस परीक्षा की तैयारी के लिए सही मार्गदर्शन देंगे। सप्ताह में एक बार टेस्ट भी होगा। विद्यार्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इसके लिए कुछ और नए बैच व्हाट ऐप पर प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह एक वर्ष का प्लान है। प्रथम स्तर 2 महीने का है इसमें सामान्य ज्ञान पर आधारित तैयारी करना है जिसमें 105 वीडियो महत्त्वपूर्ण है। बताया कि कॉलेज के साथ साथ अब आसानी से ऑनलाइन क्लासेज करके और असाइनमेंट प्राप्त करके छात्र घर बैठे निःशुल्क तैयारी कर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नानकमत्ता में डिग्री कॉलेज के लिए जीओ जारी, पद भी सृजित
Next: स्कूल प्रिंसिपल ने की बच्ची से घर में छेड़छाड़, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.