Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • सेंधवा में दो पक्षों में विवाद के बाद निषेधाज्ञा लगाई गई, 4 पुलिसकर्मियों समेत 16 घायल
  • मध्य प्रदेश

सेंधवा में दो पक्षों में विवाद के बाद निषेधाज्ञा लगाई गई, 4 पुलिसकर्मियों समेत 16 घायल

RNS INDIA NEWS 14/10/2021
rns featured image new

बड़वानी (आरएनएस)। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा कस्बे में एक कार्यक्रम के दौरान आरंभ हुए विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट के उपरांत निषेधाज्ञा अध्यारोपित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। विभिन्न घटनाओं में 4 पुलिसकर्मियों समेत 16 लोग घायल हुए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रजापत ने कहा कि सेंधवा के मोती बाग क्षेत्र में चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान कुछ अन्य लोगों के आ जाने के चलते कल रात्रि विवाद आरंभ हो गया। दोनों पक्षों के आमने-सामने होकर मारपीट तथा पथराव की घटना को पुलिस ने पहुंचकर नियंत्रित किया। इस घटना में एक पक्ष की कुछ महिलाओं समेत नौ तथा दूसरे पक्ष के 3 लोग घायल हुए हैं।
इसके बाद एक पक्ष की भीड़ द्वारा पुलिस थाने में आकर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग की गयी। इस भीड़ के लोगों द्वारा पुलिस थाने से लौटने के दौरान एक धार्मिक स्थल पर हमले का प्रयास किया गया, जिसे तत्काल पुलिस ने पहुंचकर विफल कर दिया। पुलिस बल ने उपद्रवियों को खदेडऩे के लिए लाठीचार्ज भी किया।
उन्होंने बताया कि उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर किए गए पथराव में सेंधवा शहर थाना पुलिस के नगर निरीक्षक बलदेव मुजाल्दा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान एक वाहन में तोडफ़ोड़ भी की गयी। उन्होंने बताया कि रात को ही 20 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले के विभिन्न स्थानों से अतिरिक्त पुलिस बल एवं एसएएफ का बल सेंधवा में तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया पुलिस पर पथराव करने के मामले में 10 नामजद तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। एक पक्ष की शिकायत पर 26 नामजद तथा 25 अन्य लोगों के विरुद्ध जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर सात नामजद और 10 अन्य लोगों के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।
कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने रात में सेंधवा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को देखते हुए रात में ही सेंधवा में धारा 144 अध्यारोपित कर दी गई थी । स्थिति फिलहाल पूरी तरह से नियंत्रण में है और आगामी त्योहारों को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया रखा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अयोध्या में दुर्गा पूजा पंडाल में फायरिंग, एक शख्स की मौत
Next: भारतीय वायुसेना होगी और ताकतवर, फ्रांस से तीन और राफेल लड़ाकू विमान पहुंचे भारत

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.