Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बच्चों में तम्बाकू के सेवन की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे : मुख्य सचिव
  • देहरादून

बच्चों में तम्बाकू के सेवन की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे : मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 12/10/2021
rns featured image new

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय समन्वयन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि बच्चों में तम्बाकू के सेवन प्रवृत्ति को रोकने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। तम्बाकू सेवन से होने वाले घातक नुकसान से बच्चों को अवगत कराते हुए बच्चों को इससे दूर रखने के लगातार प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा The Cigarettes and Other Tobacco Products Act, 2003 (COTPA) का अनुपालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी के लिए उदाहरण प्रस्तुत करते हुए थाना, कलेक्ट्रेट और अस्पताल परिसरों को तम्बाकू मुक्त घोषित किया जाए। उन्होंने शीघ्र से शीघ्र इसे लागू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग तम्बाकू सेवन छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन प्रोग्राम तैयार किया जाए। स्कूली छात्र छात्राओं को वीडियो क्लिप्स के माध्यम से धूम्रपान एवं तम्बाकू से होने वाले नुकसानों एवं घातक परिणामों से अवगत कराया जाए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को एक अध्ययन कराए जाने के भी निर्देश दिए जिसमें यह जानकारी मिल सके कि प्रदेश में तम्बाकू किस एज ग्रुप अधिक व्याप्त है। इसके साथ ही, शहरी अथवा ग्रामीण और पर्वतीय अथवा मैदानी क्षेत्रों में अधिक व्याप्त है।
इस अवसर पर अपर सचिव सोनिका, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. तृप्ति बहुगुणा एवं पुलिस एवं शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज कर्मचारियों ने वेतन भुगतान करने की मांग की
Next: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विश्वस्तरीय मिनी झील का शिलान्यास किया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.