Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • धामी पहुंचे शहीद के गांव, कहा कि शहीद के परिवार को देंगे हर संभव मदद
  • पौड़ी

धामी पहुंचे शहीद के गांव, कहा कि शहीद के परिवार को देंगे हर संभव मदद

RNS INDIA NEWS 12/10/2021
1634030266055_DD 01

पौड़ी।  जनपद के विकासखंड पाबौ के अंतर्गत ग्राम धारकोट में सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने 57 बंगाल इंजीनियरिंग के शहीद जवान विपिन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने शहीद के परिजन माता एवं पिता से मिलकर उनको सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भी भरोसा दिया। सीएम ने शहीद के गांव को जाने वाली सड़क और इंटर कालेज  का नाम शहीद के नाम पर रखने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद के परिजन माता एवं पिता से मिलकर उनको सांत्वना देते हुए कहा कि शहीद विपिन सिंह के परिवार को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने भगवान से प्रार्थना कि इस विकट घड़ी में भगवान उनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें तथा शहीद विपिन सिंह को अपने चरणों में स्थान दें। कहा कि शहीद विपिन सिंह एक परिवार का ही नहीं, बल्कि देश का बेटा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की कि शहीद के गांव को जाने वाली रोड का नाम तथा इंटर कालेज का नाम शहीद विपिन सिंह के नाम पर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा की शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। गौरतलब है कि पाबौ ब्लाक के धारकोट निवासी 24 साल विपिन सिंह  57 बंगाल इंजीनियरिंग में थे और दिनों सियाचिन में उनकी तैनाती थी। सियाचिन में पैर फिसलने से वह ग्लेशियर की चपेट आ गए थे और बीते रविवार को शहीद हो गए थे। मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी, उच्चशिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष पौड़ी राजेंद्र प्रसाद टम्टा आदि ने शहीद विपिन सिंह के पैतृक गांव जाकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुग्गल बने दून उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष
Next: भाजपा अपने वादों पर पूरी तरह से विफल साबित हुई : प्र‍ीतम

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.