Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • रैली निकाल की विवि प्रशासन से जल्द कैंपस खोले जाने की मांग की
  • पौड़ी

रैली निकाल की विवि प्रशासन से जल्द कैंपस खोले जाने की मांग की

RNS INDIA NEWS 11/10/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल विवि के कैंपस को खोलने के लिए भी छात्र-छात्राओं को आंदोलन करना पड़ रहा है। आलम यह कि विवि प्रशासन के अधिकारी विवि कैंपस खोले जाने को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पा रहे है। डीएसओ छात्र संगठन ने कैंपस खोलने के लिए श्रीनगर में रैली निकालकर विवि प्रशासन से जल्द कैंपस खोले जाने की मांग की है।
डीएसओ की अध्यक्ष पूजा भंडारी, रंजना बर्त्वाल ने बताया कि गढ़वाल विवि कैंपस खोले जाने को लेकर लगातार छात्र मांग कर रहे है, किंतु विवि प्रशासन छात्रों को कैंपस ना खोलकर आंदोलन के लिए मजबूर कर रहा है। रैली के बाद डीएसओ के पदाधिकारियों ने गढ़वाल विवि के कुलसचिव से वार्ता की। डीएसओ की अध्यक्ष पूजा भंडारी एवं रंजना बर्त्वाल ने बताया कि विवि के कुलसचिव डॉ. अजय खंडूडी द्वारा आश्वासन दिया गया कि कैंपस खोलने, पुस्तकालय नियमित रूप से खोले जाने हेतु सहित अन्य मुद्दों को लेकर एकेडमिक काउंसिल की बैठक में रखा जायेगा। इस संदर्भ में पूर्व में विवि की कुलपति द्वारा भी कहा गया है। छात्रों की उक्त समस्याओं पर जल्द कार्यवाही होगी। इस मौके पर छात्रों ने विवि के कुलसचिव से आग्रह किया कि आश्वासन पर जल्द कार्यवाही भी होनी चाहिए। इस मौके पर संदीप कुमार, प्राजंलि, संतोष, सौरभ सहित छात्र मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराणा स्पोर्ट्स कालेज देहरादून एवं हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कालेज पिथौरागढ़ में प्रवेश हेतु ट्रायल 23 अक्टूबर को
Next: डबल इंजन की सरकार में  पेट्रोल 100 तो खाने का तेल 200 पार: कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.