Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भू-कानून संघर्ष मोर्चा ने शहीद स्मारक पर बैठक का आयोजन किया
  • देहरादून

भू-कानून संघर्ष मोर्चा ने शहीद स्मारक पर बैठक का आयोजन किया

RNS INDIA NEWS 10/10/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में सख्त भू-कानून की मांग को लेकर भू-कानून संघर्ष मोर्चा ने शहीद स्मारक पर बैठक का आयोजन किया। कहा गया कि सरकार जल्द इसे लागू नहीं करेगी तो जल्द प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। 30 अक्तूबर को सरकार को चेताने के लिए गांधी पार्क पर बड़ा धरना दिया जाएगा।  कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक परिसर सभागार में बैठक की अध्यक्षता पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष पीडी गुप्ता ने की।
उत्तराखंड महिला मंच की संयोजक निर्मला बिष्ट और राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि मोर्चा शीघ्र सरकार द्वारा गठित भू-कानून समिति को सुझावों के साथ मांग पत्र प्रेषित करेगा। जयदीप सकलानी और गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना ने कहा कि पृथक राज्य आंदोलन का मकसद यही था कि हम-जल-जंगल-जमीन रोजगार और संस्कृति के साथ पलायन को बचा पाएं।
राज्य बनने के 21 वर्षों बाद भी यह नाउम्मीदी दिखती है। राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती और देवभूमि संगठन के आशीष नौटियाल ने कहा कि राज्य के शहीदों ने जो शहादतों दी थीं, वह व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। इसलिए सभी संगठनों के साथ मिलकर भू-कानून संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन हस्तियां डीलिट और डीएससी की मानद उपाधि से अलंकृत
Next: महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार की वजह से इस वक्त जनता बेहाल: गोदियाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.