Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जोशीमठ पहुंचे नौटियाल का ढोल नगाडों से स्वागत
  • चमोली

जोशीमठ पहुंचे नौटियाल का ढोल नगाडों से स्वागत

RNS INDIA NEWS 09/10/2021
rns featured image new

चमोली। उत्तराखंड पौराणिक सांस्कृतिक संगठन संवर्धन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य नरेशानन्द नौटियाल के उनके गृह नगर जोशीमठ पहुंचने पर लोगों ने उनका ढोल नगाड़ों एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया। नरेशानन्द ने कहा कि उत्तराखंड में धर्म के ह्रास को रोकना, मठ मंदिरों की रक्षा करना, देवभूमि की विशाल सांस्कृतिक धरोहर को संजाये रखते हुए बीजेपी के द्वारा ओढे़ गए धर्म के झूठे नकाब को हटाना उनकी प्राथमिकता है। कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी प्रदेश में तेजी से धर्म का ह्रास हुआ है, चारधाम देवस्थान बोर्ड बनाकर भाजपा सरकार ने हिन्दू धर्म पर सरकारी नियंत्रण की चेष्टा की है व हक हकूकों को समाप्त करने की साजिश रची है। कहा कि देवस्थानम बोर्ड जब तक भंग नहीं हो जाता वे चुप नहीं बैठेंगे। कहा कि उत्तराखंड पौराणिक सांस्कृतिक संगठन सवंर्धन प्रकोष्ठ सनातन धर्म के कार्य करता रहेगा, साथ ही प्रदेश की संस्कृति को और ऊंचाई मिले इसके लिए भी प्रयास किए जायेंगे। वहीं बैठक में पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने नरेशानन्द के अध्यक्ष बनने पर इसे जोशीमठ पैनखंडा के लिए ऐतिहासिक बताया। कहा कि किसी ने भी नहीं सोचा था कि मध्यम कृषक परिवार का एक बालक उत्तराखंड पौराणिक सांस्कृतिक संगठन सवंर्धन प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनेगा। लेकिन नरेशानन्द की योग्यता एवं अनुभवन ने यह कर दिखाया। भंडारी ने सभी कार्यकर्ताओं को सारे मतभेद भूलकर एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर नपाअ शैलेन्द्र पंवार, नगराध्यक्ष रोहित परमार, महिला जिलाध्यक्ष देवेश्वरी शाह, प्रदेश मीडिया कार्डीनेटर राकेश रंजन भिलंगवाल, कुशनानन्द बहुगुणा, शंकर सिंह, सभासद प्रदीप भट्ट, सतीश डिमरी, विक्रम भुजवांण, कमल रतूडी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत
Next: मां की डांट पर घर से निकली नाबालिग को घर पहुंचाया

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.