Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 13 साल में बेटा नहीं हुआ तो पति ने की पत्नी की हत्या, हत्यारा पति गिरफ्तार
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

13 साल में बेटा नहीं हुआ तो पति ने की पत्नी की हत्या, हत्यारा पति गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/10/2021
rns featured image new

बाड़मेर (आरएनएस)। शादी के 13 साल बाद भी बेटा नहीं हुआ तो दूसरी शादी करने की नीयत से पति ने पत्नी की हत्या कर दी और मामले को लूट का रूप देने की कोशिश की। इस वारदात में बेटी घायल हो गई। जिसके होश में आने पर घटना का खुलासा हुआ। थाना गिड़ा पुलिस ने आरोपित शेरा राम जाट निवासी रामपुरा, बाटाडु को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
बाड़मेर एसपी आनन्द शर्मा ने बताया कि 27 सितम्बर को लिखमा राम जाट निवासी रामपुरा, बाटाडु ने थाना गिडा ने रिपोर्ट पेश की कि 26 सितम्बर की रात उसका भाई शेरा राम, अपनी पत्नि सरस्वती व बेटी दुर्गा के साथ घर मे सो रहा था। रात को किसी ने उन पर हमला कर दिया जिसमें सरस्वती की मौत हो गई और भाई व भतीजी घायल हो गये। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर एएसपी नरपत सिह भाटी एंव सीओ बायतु जग्गु राम के सुपरविजन व थानाधिकारी जयराम मुण्डेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने मृतका की लाश का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर लाश परिजनों को सुपुर्द की गयी। घायल शेरा राम व उसकी पुत्री दुर्गा को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान घटना स्थल पर एफएसएल टीम एवं एमओबी टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाये तथा संदिग्धों से गहन पुछताछ की गयी। ईलाज के बाद दुर्गा को अस्पताल से छुटटी मिलने पर मनोवैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया गया तो उसने अपने पिता के द्वारा ही अपनी मॉं सरस्वती की हत्या करना बताया। जिसके बाद आरोपित को टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि मृतका व उसके पति शेराराम के बीच घरेलू बातों को लेकर कई बार आपस में लड़ाई झगडा हुआ था। शादी के करीब 13 साल होने के बाद उपरान्त अकेली सन्तान दुर्गा ही थी कोई पुत्र नही था इस कारण शेराराम दुसरी शादी करना चाहता था। लेकिन सरस्वती दूसरी शादी करने में रोड़ा बनी हुई थी। मृतका सरस्वती को रास्ते से हटाने के लिए घटना की रात शेरा राम ने अपनी पत्नि सरस्वती की लाठी से वार कर व गला घोंट हत्या कर दी। बीच बचाव करने आयी बेटी दुर्गा को धक्का दे दिया। जिससे दुर्गा सीढीयों पर गिरी ओर घायल हो गई। घटना को दूसरा रूप देने के लिए आरोपी ने घर के पुरे सामान को बिखेरा एवं गहने की अलमारी का भी सामान उथल पुथल कर दिया। वारदात के बाद मे आरोपी के परिजनों ने शेराराम व उसकी पत्नि को विद्युत् कंरट लगने की अफवाह फैलाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सारण में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
Next: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में पुलिस के समक्ष पेश हुए आशीष मिश्रा, पूछताछ जारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.