Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाला जुलूस
  • चम्पावत

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाला जुलूस

RNS INDIA NEWS 08/10/2021
rns featured image new

चम्पावत। चम्पावत और पाटी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जुलूस निकाला। उन्होंने जोरदार नारेबाजी के बीच मानदेय बढ़ाने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इधर, कार्यकत्रियों के हड़ताल पर जाने से कई कार्यों पर विपरीत असर पड़ रहा है।

चम्पावत में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मोटर स्टेशन से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। संगठन जिला मंत्री दीपा पांडेय के नेतृत्व में हुए जुलूस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मिनी, सहायिका और मुख्य कार्यकत्रियों का मानदेय 18 हजार रुपये मासिक करने की मांग की। कलक्ट्रेट में हुई सभा में कार्यकत्रियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही बाल विकास मंत्री के खिलाफ नारे लगाए। जुलूस में माया देवी, विमला पनेरू, शोभा पांडेय, शशिप्रभा, जीवंती, पुष्पा खर्कवाल, चंद्रा कापड़ी, खीमा देवी, ईश्वरी देवी, सुनीता सक्टा, सुशीला देवी, हेमा भट्ट समेत तमाम कार्यकत्रियां शामिल रहीं।

उधर, पाटी में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बाजार में जुलूस निकाला। बाद में उन्होंने एसडीएम के जरिए सीएम को ज्ञापन भेजा। ब्लॉक अध्यक्ष नीमा बिष्ट ने बताया कि वे लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं। लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। जुलूस निकालने वालों में पार्वती देवी, दीपा बोहरा, पुष्पा भंडारी, अनीता, जीवंती, तुलसी, दीपा देवी, भावना देवी, शान्ति देवी, निर्मला देवी आदि मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार हाईवे पर पलटी, चालक घायल
Next: शारदा में डूब रहे श्रद्धालु को जल पुलिस ने बचाया

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.