Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्‍तराखण्‍ड क्रिकेट के इतिहास में काला पन्‍ना
  • उत्तराखंड

उत्‍तराखण्‍ड क्रिकेट के इतिहास में काला पन्‍ना

RNS INDIA NEWS 08/10/2021
rns featured image new

देहरादून। यदि गुरूग्राम से आयी खबर सही है और पुलिस की जांच सही दिशा में चल रही है तो उत्‍तराखण्‍ड के क्रिकेट के इतिहास में इससे काला दिन कोई नहीं हो सकता है। गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-दो ने पूछताछ करने के बाद उत्तराखंड के देहरादून में एक क्रिकेट एकेडमी के संचालक कुलबीर रावत को गिरफ्तार किया है। कुलवीर ने पूछताछ में जो पुलिस को बताया वह काफी चौंकाने वाला है। कुलवीर की बात मानें तो यहां क्रिकेट टीम के चयन के लिए बड़े पैमाने पर धन का लेनदेन हुआ है।
इसी साल 24 अगस्त को न्यू पालम विहार में रह रहे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के गांव पिपरिया निवासी अंशुल राज ने धोखाधड़ी की शिकायत सेक्टर-50 थाने में दर्ज कराई थी। उसके मुताबिक दिल्ली की डेयरडेविल क्रिकेट एकेडमी उन्होंने वर्ष 2016 के दौरान ज्वाइन की थी। दो साल बाद गोल्डन हाक एकेडमी में प्रैक्टिस के दौरान उनकी मुलाकात दीपक नामक युवक से हुई थी। दीपक ने बापरोला क्रिकेट एकेडमी के संचालक राज राजपूत से मिलवाया था। आगे मुलाकात एक स्पो‌र्ट्स मैनेजमेंट कंपनी से जुड़े आशुतोष बोरा, चित्रा बोरा, नितिन एवं पुष्कर तिवारी से कराई गई। फिर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का लेटर दिखाते हुए सभी ने कहा कि उनका चयन हो गया है। इस पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। इसी सिलसिले में कुलबीर रावत अपना पक्ष रखने के लिए गुरुग्राम पहुंचा था। अपना पक्ष रखने के दौरान संदेह होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खाते में कई बार में 30 लाख रुपये जमा कराए जाने की बात सामने आई है। इधर, एक अन्य आरोपित जावेद खान ने अग्रिम जमानत के लिए जिला अदालत में अर्जी डाली थी, जिसे खारिज कर दिया गया। जावेद खान पूर्व रणजी खिलाड़ी है।
 पुलिस पूछताछ में कुलबीर ने बताया है कि वह यूपी एवं उत्तराखंड में 8 से 9 खिलाड़ियों का चयन करवा चुका है। लिहाजा पुलिस अब चयनित खिलाड़ी और पदाधिकारियों से भी बात करेगी। इसके अलावा कुलबीर के खाते में 35 लाख रुपए आशुतोष बोरा द्वारा जमा कराए गए हैं और इस पर भी जांच होनी है। कुलबीर के बयान ने उत्तराखंड क्रिकेट में एक नया भूचाल ला दिया है। इससे पहले संघ की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। कुछ पदाधिकारियों ने इसे उजागर किया था और संघ ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वहीं एकेडमी संचालन के साथ सीएयू में तैनाती और परिवार के सदस्य का टीम में खेलना भी सवालों के घेरे में रहा है। जांच अधिकारी एसआइ उमेश कुमार का कहना है कि छानबीन के दौरान जिनके भी नाम सामने आए हैं, उन्हें नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। जल्द ही मामले की पूरी सच्चाई न केवल सामने लाई जाएगी बल्कि सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि 24 अगस्त को न्यू पालम विहार में रह रहे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के अंशुल राज द्वारा धोखाधड़ी की शिकायत सेक्टर-50 थाने में दर्ज कराने के बाद से आर्थिक अपराध शाखा-दो कई एंगिल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच का दायरा बढ़ाने से ही सामने आया कि अंशुल के साथ ही कई अन्य खिलाड़ियों के साथ धोखाधड़ी की गई थी।
 दूसरी ओर सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस ने जिसे गिरफ्तार किया है वह व्हाट्सएप चैट में मुझे जानने की बात कह रहा है। हो सकता है कि उसने इसी तरह हमारे और संस्था के नाम का उपयोग कर लोगों को गुमराह किया हो। हम इस मामले में विधिक सलाह ले रहे हैं। सीएयू की टीमें साफ सुथरी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार खाई में गिरी, दो की मौत, एक घायल
Next: उत्तराखण्ड में हुआ 7 नई हेली सेवाओं का शुभारम्भ

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.