Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब
  • हरिद्वार

गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 06/10/2021
DD 01 (3)

हरिद्वार। श्राद्ध पक्ष की पितृ अमावस्या बुधवार को हिंदू धर्मावलंबियों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। इस अवसर पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं को सैलाब उमड़ पड़ा है। हरकी पैड़ी सहित पूरे हरिद्वार में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी। वहीं नारायणी शिला मंदिर के कपाट 11 बजे तक बंद रहे। इसके बाद श्रद्धालु थान पर पूजा कर सके। यहां पर तर्पण कार्यक्रम नहीं होगा। बुधवार को मंदिर के पास मेला भी लगा। तुलसी चौक से नारायणी शिला होते हुए देवपुरा जाने वाले रास्ते पर किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही बंद रही।
मंगलवार की देर रात तक धर्मनगरी पहुंच गए श्रद्धालु
कोराना संक्रमण के चलते वर्ष 2020 में सर्व पितृ अमावस्या पर कुछ बंदिशों के साथ श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी में आकर गंगा स्नान कर पूर्वजों का तर्पण किया था। इस बार कोरोना संक्रमण एकदम बहुत कम हो चुका है। ऐसे में बुधवार को होने वाली सर्व पितृ अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आ रहा है। गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश से श्रद्धालु मंगलवार की देर रात तक धर्मनगरी पहुंच गए।
बुधवार को होने वाले स्नान को लेकर हरकी पैड़ी समेत सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालु सुबह से ही स्नान कर रहे हैं। वहीं देर शाम तक यह स्नान चलेगा। कुशाघाट समेत पर श्रद्धालु पूजन करने के बाद तर्पण कर रहे हैं। नारायणी शिला मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर परिसर में तर्पण कार्यक्रम नहीं होगा। जिन लोगों के थान बने हुए वह पूजा कर सकेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पानी की समस्या से आक्रोशित जनता ने धर्मनिरपेक्ष युवा मंच संयोजक विनय किरौला के नेतृत्व में किया अधिशासी अभियंता का घेराव
Next: अब सेना का नकली अधिकारी गिरफ्तार, कई दस्‍तावेज मिले

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.