Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में सात माह बाद आए सबसे कम कोरोना केस
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में सात माह बाद आए सबसे कम कोरोना केस

RNS INDIA NEWS 05/10/2021
Corona

24 घंटे में 18,346 नए मामले, 263 लोगों की मौत


नई दिल्ली (आरएनएस)।
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में और भी राहत नजर आई। यानि पिछले 24 घंटे में कोरोना के बीस हजार से कम 18,346 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले 209 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। हालांकि संक्रमण के शिकार 263 लोगों की मौत भी पिछले एक दिन में दर्ज की गई है। वहीं छह माह बाद देश में सक्रीय मरीजों की संख्या 2.52 लाख रह गई, जो राहत के संकेत हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार सुधार की तरफ बढ़ रही है। इसका नतीजा तेजी के साथ लगाए जा रहे कोरोना रोधी वैक्सीन के टीके हैं। लोग बड़े पैमाने पर वैक्सीन की डोज ले रहे हैं। अभी तक देश के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वैक्सीन की 91.54 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुतबाकि बीते 24 घंटे में सिर्फ बीस हजार से कम नए मामले दर्ज किये गये हैं। वहीं सक्रीय मरीजों में भी तेजी के साथ गिरावट आ रही है तो ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।  मसलन फिलहाल देश में कोरोना के सिर्फ 2,52,902 यानि 0.75 प्रतिशत सक्रीय मामले हैं। इसी प्रकार से पिछले 24 घंटे में 29,639 लोग स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर लौट चुके हैं और स्वस्थ्य होने की दर बढ़कर 97.93 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार कोरोना पॉजिटिव होने वाले मरीजों की साप्ताहिक संख्या में भी कमी देखी गई है। बीते 102 दिनों में यह लगातार तीन प्रतिशत से कम है।  इस सप्ताह महज 1.66 प्रतिशत की दर से लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। रोजाना पॉजिटिव होने का दर कल 1.61 प्रतिशत रहा है। आपको यह भी बता दें कि अभी तक देश में 57.53 करोड़ सैंपल की जांच की गई है।

केरल में नहीं थमा प्रकोप
देश में सबसे ज्यादा चिंता केरल को लेकर है। केरल में कोरोना के दैनिक मामलों में कमी देखने को नहीं मिल रही है। देश में 24 घंटे में 18,346 नए संक्रमित मामलों में 45 फीसदी मरीज अकेले केरल से हैं। राज्य में एक दिन में 8, 850 नए केस मिले हैं और 149 लोगों की मौत हुई है, जिससे डॉक्टरों और विशेषज्ञों की चिंता बढऩे लगी है। वहीं महाराष्ट्र में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। एक दिन में 26 लोगों की मौत से कोरोना ने फिर से चिंता बढ़ा दी है।

मिजोरम में केस बढ़े
वहीं पूर्वोत्तर में मिजोरम में कोरोना ऑट ऑफ कंट्रोल होता जा रहा है। राज्य में  14,726 एक्टिव केस अब भी बने हुए हैं। सोमवार को 1624 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 6 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इस दौरान 538 लोग रिकवर भी हुए। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 601 नए दैनिक मामले मिले हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत में कोविड-19 के कुल टीकाकरण कवरेज ने 91 करोड़ का अहम पड़ाव किया पार
Next: रेप केस में महिला अफसर का नहीं हुआ टू-फिंगर टेस्ट : वायुसेना प्रमुख

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.