Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • उद्योग की बस ने कुचला बाइक सवार, मौके पर मौत
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

उद्योग की बस ने कुचला बाइक सवार, मौके पर मौत

RNS INDIA NEWS 05/10/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन (नालागढ़) :

पुलिस थाना नालागढ़ के तहत महादेव पुल के समीप उद्योग की बस ने एक बाईक सवार को बुरी तरह से कुचल डाला। दर्दनाक हादसे में बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उद्योग की बस के चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तारी से वाहन चलाने का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस थाना नालागढ़ में दर्ज ब्यान में लखवीर सिंह पुत्र जोगराज निवासी गांव मलालां, नालागढ़ ने बताया कि वह खरूणी के उद्योग में काम करता है। उद्योग में बस नंबर एचपी-02-7261 कंपनी में कर्मचारियों को लाने व छोड़ने के लिए लगी हुई है। बीती शाम करीबन 5.30 बजे छुट्टी होने के बाद बस खरूणी से कल्याणपुर के लिए रवाना हुई। यह और इसका दोस्त सतनाम सिंह बस में सबसे आगे कैबिन में बैठे थे। तभी करीबन 6.15 बजे जैसे ही बस महादेव पुल पर पहुंची तो सामने से पंजैहरा की तरफ से एक मोटर साइकिल पर एक व्यक्ति घास लेकर महादेव की तरफ जा रहा था। जैसे ही बस ने महादेव की तरफ से आते हुए मोड़ काटा तो एक मोटर साइकिल पीछे से आया और बस से पास लेकर आगे बढ़ा। सामने से घास लेकर आते हुए मोटर साइकिल को देखकर बस से पास लेने वाला मोटर साइकिल सवार हड़बड़ा गया और इसी बीच बस ने उस मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के साथ ही बस मोटर साइकिल के ऊपर से गुजर गई और हादसे में मोटर साइकिल सवार जोगिंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने उद्योग की बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसआईयू टीम ने युवक से बरामद की 5700 लोमोटिल की गोलियां
Next: किसानों की हत्या पर नालागढ़ कालेज में छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.