Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • किसानों की हत्या पर नालागढ़ कालेज में छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

किसानों की हत्या पर नालागढ़ कालेज में छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 05/10/2021
rns featured image new

खुलेआम घूम रहे किसानों के हत्यारे कानून व्यवस्था व सरकार के मुंह पर तमाचा : भवर सिंह

आरएनएस सोलन (नालागढ़):
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों की गाड़ी से कुचलकर हत्या के विरोध में नालागढ़ कालेज में छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने हत्यारे पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं आंदोलनकारी शहीद किसानों की आत्मा की शांति के लिए छात्र-छात्राओं ने मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
नालागढ़ कालेज में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए भवर सिंह व राणा जसप्रीत सिंह ने कहा कि लखीमपुर में शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों को बर्बरता से कुचला गया। सत्ता में बैठे नेता अब इतने दमनकारी हो गए हैं कि अब किसानों के आंदोलन को हिंसात्मक ढंग से कुचला जा रहा है। भवर सिंह ने कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलता पूरा देश में इसी तरह से विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। आज किसानों के हत्यारे सरेआम कानून व्यवस्था, सरकार और प्रशासन के सामने खुले घूम रहे हैं। जो कि लोकतंत्र और सरकार व प्रशासन के मुंह पर सबसे बड़ा तमाचा है। आज देश में सरकार और कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही है। कभी अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठियां बरसाई जाती हैं और अब तो निर्ममता की सारी हदों को पार करते हुए बेरहमी से किसानों को गाड़ी से कुचल दिया गया। भवर सिंह ने कहा कि क्या अपने हक के लिए लड़ाई लडऩा कोई गुनाह है, क्या देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं रही। प्रर्दशन के दौरान छात्र छात्राओं ने अपने विचार रखते हुए लखीमपुर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और मौन रखा। इस मौके पर भवन सिंह, राणा जसप्रीत सिंह, जुझार सिंह, हरप्रीत सिंह, सुबान खान, राबिन समेत भारी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उद्योग की बस ने कुचला बाइक सवार, मौके पर मौत
Next: होटल के कमरे में एक व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.