
रुड़की। समाज एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौलाना कलीम सिद्दिकी की रिहाई की मांग को लेकर न्याय मार्च निकाला। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकीन ने कहा कि हर हिंदुस्तानी आपस में भाई है। उन्होंने यूपी की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि राजनैतिक लाभ हासिल करने के लिए ही मौलाना को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांग की जल्द मौलाना को रिहा किया जाए। नहीं तो देशभर में आंदोलन शुरू किए जाएंगे। इस दौरान शौकीन, गुलशेर अहमद, सैकु रहमान, डॉ. नवाजिश, प्रधान मंसूर, फरमान, खुर्रम, शमीम, फारुख, अरसद, बिलाल आदि मौजूद रहे।

