Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • कार नदी में गिरी दो शिक्षकों की मौत
  • उत्तरकाशी

कार नदी में गिरी दो शिक्षकों की मौत

RNS INDIA NEWS 03/10/2021
default featured image

उत्‍तरकाशी। उत्तरकाशी में डुंडा तहसील के अंतर्गत एक वैगनआर कार के नदी में समाने से उसमें सवार दो लोग लापता हैं। दोनों शिक्षक बताए जा रहे हैं, जो किसी काम से ग्राम मांजफ गए थे। वहां से लौटने के दौरान रविवार की सुबह ये हादसा हो गया। सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस के साथ ही राजस्व टीम मौके पर पहुंच गई है। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा को भी मौके पर भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि बुद्धिलाल (39 वर्ष) पुत्र बरफू निवासी ग्राम डांग जुवा बलड़ियाना टिहरी गढ़वाल और बिजेंद्र जोशी (40 वर्ष) पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम बैलूनता थाना लंबगांव टिहरी गढ़वाल किसी काम से ग्राम मांजफ में गए थे। वहां से वे आज रविवार की सुबह वापस लौट रहे थे। तहसील डुण्डा के अंतर्गत देवीधार भकडा पटवारी चौकी के निकट कार अनियंत्रित होने के बाद गहरी खाई में गिरकर गंगा भागीरथी नदी में समा गई। हादसा सुबह करीब नौ बजे का बताया जा रहा है। कार में सवार दोनों व्यक्ति सरकारी विद्यालय में अध्यापक बताए जा रहे हैं। कार के साथ ही दोनों का नदी में अभी तक पता नहीं चल पा रहा है। उनकी खोज के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नहीं रही टिहरी राजमाता सूरज कुंवर शाह
Next: भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना शुरू

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.