Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना शुरू
  • राष्ट्रीय

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना शुरू

RNS INDIA NEWS 03/10/2021
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)। कोलकाता के भवानीपुर और मुर्शिदाबाद के समसेरगंज और जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई। कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में मतगणना हो रही है। आयोग के सूत्रों के अनुसार, भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए 21 राउंड, समसेरगंज के लिए 26 राउंड और जंगीपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए 24 राउंड में मतगणना होगी।
राज्य के सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय बलों की 24 कंपनियों को तैनात किया गया है और पूरे इलाके को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि वहां केवल कलम और कागज की अनुमति होगी और केवल रिटर्निग अधिकारी और पर्यवेक्षक को ही फोन का उपयोग करने की अनुमति होगी।
ईवीएम स्ट्रांग रूम में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और नतीजे 21 राउंड की मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे। 30 सितंबर को मतदान वाले तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवार और उनके एजेंट, जिन्होंने कोविड -19 वैक्सीन की दोनों खुराक प्राप्त की है या संक्रमण के लिए निगेटिव परीक्षण किया है, उन्हें मतगणना स्थलों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और एजेंटों को कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। देश का पूरा ध्यान भवानीपुर पर है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल और माकपा के श्रीजीब बिस्वास से है। सीएम की कुर्सी बरकरार रखने के लिए उन्हें विधानसभा चुनाव जीतना होगा। मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और समसेरगंज में एक-एक उम्मीदवार की मौत के बाद मतदान रद्द कर दिया गया था।
भवानीपुर में 57 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। समसेरगंज और जंगीपुर में क्रमश: 79.92 प्रतिशत और 77.63 प्रतिशत की उच्च मतदान दर दर्ज की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार नदी में गिरी दो शिक्षकों की मौत
Next: पतंजलि के शिक्षण संस्थान में एक साध्वी ने छत से कूदकर आत्महत्या की

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.