Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • निराश्रित, विधवा और विकलांगों को राशन बांटा
  • बागेश्वर

निराश्रित, विधवा और विकलांगों को राशन बांटा

RNS INDIA NEWS 23/08/2020
05 (11)

बागेश्वर। कपकोट में पर्वतीय वूमन रिहैबिलिटेशन सोसायटी ने निर्धन, निराश्रित, विधवा और विकलांग महिलाओं को राशन और जरूरी सामग्री बांटी। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कराए गए कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जरूरतमंदों को मदद की गई। मदद पाने वाली महिलाओं ने संस्था का आभार जताया।
पर्वतीय वूमन रिहैबिलिटेशन सोसायटी हर साल गरीब व जरूरतमंदों की मदद करती है। दीपावली, होली आदि पर्वों पर भी संस्था निर्धनों को पर्व का सामान उपलब्ध कराती है। रविवार को हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभासद तनुज तिरूवा और साहित्यकार भूपेंद्र रहे। उन्होंने इस तरह के आयोजन करने के लिए संस्था की सराहना की। कहा कि कोरोना काल में कामकाजी लोग भी परेशान हैं। ऐसे समय में भी निराश्रितों की मदद करना सराहनीय कदम है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को आटा, चावल, दाल, चायपत्ती सहित अन्य जरूरी सामान का वितरण किया। संस्था के प्रबंधक चंदन सिंह ऐठानी ने कहा कि संस्था निराश्रितों व परेशान लोगों के चेहरों पर मुस्कार लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आगे भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नमामि गंगा प्रोजेक्ट के तहत जिला कमेटी का गठन
Next: नजूल भूमि फ्रीहोल्ड करने को लेकर भट्ट बैठे उपवास पर

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.