Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बच्चे के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया परिजनों ने
  • नैनीताल

बच्चे के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया परिजनों ने

RNS INDIA NEWS 30/09/2021
rns featured image new

हल्‍द्वानी।  डा. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में इलाज के दौरान किच्छा निवासी तीन साल के बच्चे की गुरुवार तड़के मौत हो गई। स्वजनों ने 26 सितंबर को उसे भर्ती कराया गया था। परिवारजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर बच्चे के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मामले में प्राचार्य कार्यालय को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा नई बस्ती निवासी मुकेश ने बताया कि उनके बेटे कपिल को पेशाब नहीं आ रही थी। वह जांघ के पास दर्द की शिकायत कर रहा था। जिसके इलाज के लिए वह 24 सितंबर की शाम एसटीएच आए थे। रात इमरजेंसी में दिखाने के बाद 25 सितंबर को उन्हें बच्चा वार्ड में कपिल को दिखाया। डाक्टरों ने भर्ती कराने की सलाह दी। 26 सितंबर को उन्होंने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। स्वजनों ने आरोप लगाया कि डाक्टरों ने दवाएं मंगाने के बाद बच्चे को दवाएं नहीं दी। बुधवार रात बच्चे की परेशानी बढ़ गई। आरोप है कि रात में डाक्टरों ने बच्चे को देखा तक नहीं।

मासूम की मौत के बाद उसकी बुआ का रो-रोकर बुरा हाल है। बुआ नीलम ने कहा कि बेटा कपिल अच्छा-खासा चलते हुए अस्पताल आया था। अस्पताल स्टाफ व डाक्टरों की लापरवाही से बच्चे की मौत हो गई। परिवार के कलेजे के टुकड़े को गोद में थामे स्वजन विश्वास नहीं कर पा रहे कि कपिल की आंखें अब सदा के लिए बंद हो गई हैं

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी बलबीर गिरि बाघंबरी होंगे
Next: वर्चुअल दुनिया से बाहर आएं अलका लांबा : ठाकुर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.