Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उपचुनाव की घोषणा के साथ ही टिकिट के लिए दावेदारों ने शुरू किये प्रयास
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

उपचुनाव की घोषणा के साथ ही टिकिट के लिए दावेदारों ने शुरू किये प्रयास

RNS INDIA NEWS 29/09/2021
rns featured image new

जयपुर (आरएनएस)। राजस्थान में वल्लभनगर एवं धरियावद विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा के साथ ही सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी एवं विपक्ष भारतीय जनता पार्टी भाजपा में टिकिट के लिए दावेदारों ने प्रयास शुरू कर दिये है। वल्लभनगर सीट से कांग्रेस के विधायक गजेन्द्रसिंह शक्तावत एवं धरियावद सीट से भाजपा विधायक गौतमलाल मीणा के कोरोना से निधन के कारण उपचुनाव हो रहे है। निवार्चन आयोग ने आगामी 30 अक्टूबर को दोनों सीटों पर मतदान की घोषणा की है।
वल्लभनगर सीट से कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक गजेन्द्रसिंह शक्तावत की पत्नी प्रीति शक्तावत, गजेन्द्रसिंह शक्तावत के बडे भाई देवेन्द्रसिंह शक्तावत , भीमसिंह चुंडावत एवं कुबेरसिंह चावडा ने दावेदारी पेश की है। कांग्रेस के लिए परेशानी यह है कि स्वर्गीय गजेन्द्रसिंह के बडे भाई देवेन्द्रसिंह शक्तावत ने घोषणा की है कि अगर प्रीति शक्तावत को टिकिट दिया गया तो वह यहां से निर्दलीय चुनाव लडेंगे।
वही वल्लभनगर में भाजपा की ओर से पिछले विधानसभा चुनाव में प्रत्याषी रहे उदयलाल डांगी एवं वरिष्ठ नेता आकाश बागरेचा ने दावेदारी पेश की है। इसके अलावा यहां से विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया के धुर विरोधी रहे भाजपा छोडकर जनता सेना बनाने वाले पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीेंडर ने भाजपा और कांग्रेस के समक्ष कडी चुनौती पेश की है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी श्री भींडर यहां से दो बार विधायक रह चुके है। गत विधानसभा चुनाव में स्वर्गीय शक्तावत से मात्र तीन हजार वोटो से पराजित हुये थे। भाजपा प्रत्याशी उदयलाल डांगी यहां तीसरे स्थान पर रहे थे।
वल्लभनगर उपचुनाव में इस बार भी त्रिकोणी मुकाबला तय है तथा यह सीट जीतने के लिए कांगेस, भाजपा और जनता सेना को कडा संघर्ष करना पडेगा। इधर धरियावद विधानसभा सीट से कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक नगराज मीणा एवं पंचायत समिति में प्रतिपक्ष के नेता नाथुलाल मीणा टिकिट पाने की दावेदारी कर रहे है। भाजपा की ओर से पूर्व विधायक गौतमलाल मीणा के पुत्र कन्हैयालाल मीणा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता खेतसिंह मीणा ने भी दावेदारी पेश की है। भाजपा यहां गौतमलाल मीणा के पुत्र कन्हैयालाल मीणा को प्रत्याशी बनाकर सहानुभूति का कार्ड भी खेल सकती है।
धरियावद विधानसभा सीट का कुछ क्षेत्र प्रतापगढ जिले में पडता है और प्रतापगढ के विधायक रामलाल मीणा का भी इस सीट पर काफी प्रभाव पडेगा। रामलाल मीणा ने हाल ही में प्रतापगढ नगर पालिका की सभापति को भाजपा छोडकर कांग्रेस पार्टी में ज्वाईन कर काफी उलटफेर किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सर्प ने मां और बेटे को डसा, बेटे की मौत
Next: नर्मदा नदी में नहाते समय दो महिलाएं डूबी, एक का शव बरामद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.