Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • मुरारी लाल मेमोरियल काॅलेज ऑफ नर्सिंग में कोविड-19 के 25 पाॅजिटिव मामले आए, क्षेत्र बना सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

मुरारी लाल मेमोरियल काॅलेज ऑफ नर्सिंग में कोविड-19 के 25 पाॅजिटिव मामले आए, क्षेत्र बना सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन

RNS INDIA NEWS 29/09/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन।

उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव ने मुरारी लाल मेमोरियल काॅलेज ऑफ नर्सिंग, गांव नगाली, डाकघर ओच्छघाट तहसील एवं जिला सोलन के छात्रावास के भूतल एवं प्रथम तल को तुरन्त प्रभाव से सूक्ष्म कन्टेमनेंट जोन घोषित कर दिया है।
यह निर्णय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन की अनुशंसा के आधार पर किया गया है।
उपमण्डलाधिकारी सोलन ने यह आदेश आपराधिक दण्ड संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए हैं।
उपमण्डलाधिकारी ने पुलिस उप अधीक्षक सोलन को निर्देश दिए हैं कि सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन में समुचित संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए ताकि कन्टेनमेंट जोन में कोई भी व्यक्ति पैदल अथवा वाहन के माध्यम से यहां-वहां न जा सके। उन्होंने कन्टेनमेंट जोन में किसी भी सार्वजनिक पथ अथवा स्थान पर व्यक्तियों के खड़े होने पर भी पाबंदी लगाई है। कन्टेनमेंट जोन में वाहनों एवं व्यक्तियों की आवाजाही नाका लगाकर नियन्त्रित की जाए। किसी भी परिस्थिति में कन्टेनमेंट जोन में व्यक्तियों एवं वाहनों की आवाजाही प्रतिबन्धित रहेगी। कन्टेनमेंट योजना लागू करने, आवश्यक सेवाएं एवं चिकित्सा से सम्बन्धित वाहनों एवं व्यक्तियांे की आवाजाही निर्बाध गति से जारी रहेगी।
आदेशों के अनुसार मुरारी लाल मेमोरियल काॅलेज आॅफ नर्सिंग के उप प्रधानाचार्य कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक सेवाएं एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएंगे। उक्त क्षेत्र में पेयजल तथा बिजली की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित बनाई जाएगी। वह यह भी सुनिश्चित बनाएंगे कि उक्त कन्टेनमेंट जोन में कन्टनेमेंट प्लान, आवश्यक सेवाएं एवं चिकित्सा आपातकाल के लिए तैनात कर्मचारियांे के अतिरिक्त किसी को भी आवागमन की अनुमति न हो। किसी भी छात्र को आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना घर जाने की अनुमति नहीं होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन क्षेत्र में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर स्क्रीनिंग के लिए समुचित संख्या में टीमें तैनात करना सुनिश्चित करेंगे। इस दिशा में पूरी निगरानी रखी जाएगी। क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों की खोज कर उनकी जांच की जाएगी और उन्हें आईसोेलेट किया जाएगा।
यह आदेश मुरारी लाल मेमोरियल काॅलेज ऑफ नर्सिंग में कोविड-19 के 25 पाॅजिटिव मामले पाए जाने के उपरान्त पारित किए गए हैं। आदेश का उद्देश्य समूचे क्षेत्र को सुरक्षित करना तथा कोविड-19 के प्रसार को रोकना है। आदेश केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों की अनुपालना में जारी किए गए हैं।
उक्त सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन में यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।
आदेशों का उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने किया आबू धाबी में आयोजित पांचवी एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप, पदक विजेता उत्तराखंड के जु-जित्सु खिलाड़ियों को सम्मानित किया
Next: निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्की विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.