Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मसूरी में जल्द ही विद्युत लाइनें होंगी भूमिगत, एस्टीमेट बनाने के निर्देश
  • देहरादून

मसूरी में जल्द ही विद्युत लाइनें होंगी भूमिगत, एस्टीमेट बनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/09/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही मसूरी में विद्युत लाइनों को भूमिगत कर दिया जाएगा। ऊर्जा निगम के अफसरों को इसके लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। शिफनकोट मसले पर उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री से बात की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान तलाश लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही मसूरी में वन भूमि सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे मसूरी वासियों को वन टाइम सेटेलमेंट योजना का लाभ मिल सकेगा। उन्होने कहा कि स्वरोजगार के लिए कौशल विकास विभाग के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने भिलाड़ू में खेल मैदान के निर्माण में रास्ते के लिए आ रही अड़चन को दूर करने के लिए प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी कहकशां नसीम को निर्देश दिए। इससे पूर्व वक्ताओं ने प्रदेश में पर्यटन व ईको पर्यटन के विकास के लिए पर्वतीय राज्य के अनुकूल नीति बनाने तथा वन अधिनियम 1980 में यथोचित संशोधन करने की मांग की। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि मसूरी के संतुलित विकास में वन कानून आड़े आ रहे हैं। इसके चलते आम आदमी यहां पर अपने लिए घर नहीं बन पा रहा है ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मैक्स एवं मारुति कार की भिड़ंत, आठ लोग घायल
Next: मुख्यमंत्री ने किया आबू धाबी में आयोजित पांचवी एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप, पदक विजेता उत्तराखंड के जु-जित्सु खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.