Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दोहरे हत्याकांड से सनसनी: मकान मालकिन और नौकर की हत्या, लहुलुहान मिले शव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दोहरे हत्याकांड से सनसनी: मकान मालकिन और नौकर की हत्या, लहुलुहान मिले शव

RNS INDIA NEWS 29/09/2021
default featured image

देहरादून। राजधानी दून के प्रेमनगर में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। यहां एक घर से महिला और एक शख्स का शव बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इस दोहरे हत्याकांड को अवैध संबंधों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

धौलास इलाके में महिला और नौकर की हत्या की गई है। दोनों के शव लहुलुहान हालत में घर पर ही मिले हैं। उनकी पहचान मकान मालकिन उन्नति शर्मा (55 साल) और नौकर श्याम (50 वर्ष) के रूप में हुई है। हत्या की सूचना के बाद पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर महिला का पति मिला, जिसका नाम सन्दीप बताया जा रहा है। पुलिस इस डबल मर्डर के पीछे अवैध संबंधों को भी जोड़कर देख रही है। फिलहाल मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच रही है। बताया जा रहा है पति 40 साल करीब विदेश में रहा था और हाल ही में वापस लौटा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सुभाष शर्मा ने कोठी में दूध पहुंचाने वाली महिला को बताया था कि उन्नति और राजकुमार नहीं मिल रहे हैं। इस पर महिला की खोजबीन की गई तो कहीं पता नहीं चला। सूचना पर अन्य महिलाएं भी पहुंचीं। जिनमें से एक महिला ने देखा कि पॉलिथीन के ढका हुआ शव आंगन में पड़ा था।

इस पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कप्तान जन्मेजय खंडूरी समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद से प्रेमनगर सहित पूरे देहरादून में हलचल पैदा हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Next: स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही, वैक्सीन लगवाने गए शख्स को लगा दिया एंटी रेबीज का इंजेक्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.