Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर: जल्द ही मिलने जा रहा है पुलिस में भर्ती होने का मौका
  • उत्तराखंड
  • रोजगार

उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर: जल्द ही मिलने जा रहा है पुलिस में भर्ती होने का मौका

RNS INDIA NEWS 28/09/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को पुलिस में भर्ती का मौका जल्द मिलने वाला है। उत्तराखंड पुलिस जल्द ही पुलिस और फायर ब्रिगेड में कांस्टेबलों के 1521 पदों पर सीधी भर्ती करने जा रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग को अधियाचन भेज दिया है। कांस्टेबल की सीधी भर्ती से पुरुष के 785, पीएसी व आइआरबी (पुरुष) के 291, फायरमैन के 445 (पुरुष व महिला) पद के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से अधियाचन आयोग को भेजा गया है। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस मुख्यालय की ओर से कांस्टेबल के 1521 रिक्त पदों की भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग को अधियाचन भेजा गया है। आयोग की ओर से जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गौरतलब है कि पुलिस विभाग की ओर से लंबे समय से कांस्टेबलों की सीधी भर्ती के लिए तैयारी की जा रही थी, लेकिन पद खाली न होने के कारण भर्ती में देरी हुई। इसके अलावा पुलिस की रैंकर्स भर्ती का मामला भी लंबे समय से लटकने के कारण पुलिस मुख्यालय सीधी भर्ती पर स्पष्ट निर्णय नहीं ले पाया। उत्तराखंड में पिछले पांच सालों से पुलिस कांस्टेबलों की सीधी भर्ती नहीं हुई। इससे पुलिस विभाग में निचले स्तर पर पुलिसकर्मियों की काफी कमी है। भर्ती न होने के कारण युवा वर्ग भर्ती के इंतजार में था। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की ओर से कई बार शासन को सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा चुका है, लेकिन भर्ती का मामला लगातार लटकता आ रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया मेगा स्वरोजगार शिविर का शुभारम्भ
Next: मुख्यमंत्री धामी की ओर से की जा रही नई घोषणाओं पर हरीश रावत ने साधा निशाना

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.